# लोकजन एक्सप्रेस > सच के साथ ## Posts - [शिवालिक कॉलेज ऑफ फार्मेसी और सुभारती अस्पताल के सहयोग से कोटरा कल्याणपुर में एक स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन](https://lokjanexpress.com/?p=12964): कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने अपने राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह (एनपीडब्ल्यू) 2025 की गतिविधियों और सामुदायिक विस्तार पहलों के तहत, सुभारती अस्पताल के सहयोग से कोटरा कल्याणपुर में एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय समुदाय को बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना, निवारक स्वास्थ्य सेवा के बारे में जागरूकता बढ़ाना और सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के शीघ्र निदान को प्रोत्साहित करना था।आस-पास के समुदाय के 70 से अधिक रोगियों ने स्वास्थ्य जांच सेवाओं का लाभ उठाया। 10 चिकित्सा अधिकारियों की टीम ने अपनी टीम के साथ परामर्श और दवाइयाँ दीं। कॉलेज ऑफ फार्मेसी के संकाय सदस्यों और […] - [आवास योजना को लेकर अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम](https://lokjanexpress.com/?p=12960): लोकजन एक्सप्रेस देहरादून। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आवास योजना को समय पर पूरा करने के लिए अधिकारियों क्वालिटी मैडम दिया मंगलवार को एक बैठक का दौरान उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं को समय पर पूरा करना आवश्यक है उन्होंने कहा कि आम लोगों में एमडीडीए के छवि को बेहतर बनाने के लिए योजनाओं का समय पर पूरा होना अति आवश्यक है। देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अपनी आवासीय योजनाओं को गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने की।बैठक में धौलास आवासीय योजना में निर्माणाधीन ईडब्ल्यूएस […] - [नशे को मजबूती से ‘न’ कहें युवाः सीएम](https://lokjanexpress.com/?p=12957): लोकजन एक्सप्रेस देहरादून। नशामुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवा नशे को मजबूती से न कहें और अपने साथियों को भी नशे को न कहने के लिए प्रेरित करें। आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नशामुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में युवाओं से अपील की है कि वो स्वयं भी नशे को पूरी मजबूती के साथ ‘न’ कहें, साथ ही अपने साथियों को भी नशे के लिए “न’’ कहने के लिए प्रेरित करें।मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नशामुक्त भारत […] - [पंचायत उपचुनावः 321 पदों पर 20 नवंबर को होगा मतदान, मैदान में 2,266 प्रत्याशी](https://lokjanexpress.com/?p=12955): लोकजन एक्सप्रेस देहरादून। उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायतों के खाली पदों पर 20 नवंबर को मतदान होना है। जिसकी तैयारियों में राज्य निर्वाचन आयोग जुटा हुआ है। उपचुनाव से संबंधित तमाम प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अब 321 पदों पर मतदान होना है। जिसके लिए चुनावी मैदान में 2,266 प्रत्याशी डटे हुए हैं। इसके अलावा 27 हजार 221 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। त्रिस्तरीय पंचायतों के खाली 32 हजार 985 पदों पर उपचुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने 11 नवंबर को अधिसूचना जारी की थी। ऐसे ने नामांकन के दौरान 32 हजार 985 पदों के सापेक्ष 30 हजार 800 प्रत्याशियों […] - [स्व. शैलेश मटियानी को उत्तराखंड गौरव सम्मान-2025](https://lokjanexpress.com/?p=12951): लोकजन एक्सप्रेस देहरादून l मुख्यमंत्री धामी ने उनके पुत्र राकेश मटियानी को सौंपा सम्मानमटियानी मानवीय संवेदनाओं के कुशल शिल्पी थे: पुष्कर धामीदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक सादगीपूर्ण एवं गरिमामय समारोह में प्रख्यात हिन्दी साहित्यकार स्व. शैलेश मटियानी को प्रदत्त उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार2025 उनके पुत्र राकेश मटियानी को प्रदान किया। यह सम्मान स्व. मटियानी की साहित्यिक उपलब्धियों, हिन्दी कहानी जगत में उनके अमूल्य योगदान तथा उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को सशक्त पहचान दिलाने के लिए दिया गया है।मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर कहा कि मटियानी केवल एक साहित्यकार ही नहीं, बल्कि मानवीय […] - [सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले, विगत तीन वर्ष में बने स्थायी निवास प्रमाण पत्रों की होगी जांच](https://lokjanexpress.com/?p=12949): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले तीन वर्षों में जारी स्थायी निवास प्रमाण पत्रों की जांच के आदेश दिए हैं। यह कदम प्रमाण पत्रों की वैधता सुनिश्चित करने और अनियमितताओं को रोकने के लिए उठाया गया है। सरकार राज्य के निवासियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को पिछले तीन साल में बने स्थायी निवासी प्रमाण पत्रों की जांच के निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा कि गलत तरीके से बने प्रमाण पत्र में संलिप्त व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने राष्ट्रीय और आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के […] - [भारतीय प्रेस दिवस पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित](https://lokjanexpress.com/?p=12946): उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं मीडिया अध्ययन विद्याशाखा में सोमवार को भारतीय प्रेस दिवस पर “प्रिंट मीडिया का इतिहास और वर्तमान परिदृश्य” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार डॉ. दिलीप चौबे रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सहारा के कुमायूँ ब्यूरो प्रमुख गणेश पाठक को सम्मानित किया गया। विशिष्ट वक्ता के रूप में दैनिक जागरण के संपादक विजय यादव उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डॉ. चौबे ने कहा कि तकनीक के बढ़ते प्रभाव से मीडिया का पूरा ढांचा बदल गया है और अखबार अब कॉरपोरेट ढांचे में […] - [पंचायत उप चुनाव: पहले कम उम्र के कारण नामांकन हुआ रद, अब निर्विरोध ग्राम प्रधान बन रचा इतिहास](https://lokjanexpress.com/?p=12940): भिलंगना विकासखंड के धारगांव में शिवानी राणा निर्विरोध ग्राम प्रधान चुनी गईं। 21 वर्ष से कम उम्र होने के कारण पहले उनका नामांकन रद्द हो गया था। ग्रामीणों ने घोषणा की थी कि शिवानी ही उनकी भावी प्रधान होंगी, जिसके चलते उपचुनाव में कोई और प्रत्याशी नहीं आया और शिवानी निर्विरोध निर्वाचित हुईं। वह टिहरी जनपद की सबसे कम उम्र की प्रधान हैं। नई टिहरी। भिलंगना विकासखंड की भिलंग पट्टी के धारगांव ग्राम पंचायत ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए गांव की युवा बेटी शिवानी राणा पुत्री विशाल सिंह राणा को निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना है। शिवानी राणा टिहरी जनपद […] - [चमोली में कार और बस की हुई भिड़ंत, 50 मीटर नीचे खाई में गिरा वाहन; दुर्घटना में आठ बराती हो गए घायल](https://lokjanexpress.com/?p=12938): रविवार को चमोली में गैरसैंण के पास एनएच 109 पर एक बस और कार की टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार 50 मीटर खाई में गिर गई, जिससे आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जिनमें से दो को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोपेश्वर: रविवार दोपहर एनएच 109 पर गैरसैंण से चार किलोमीटर दूर धुनारघाट के पास बस और कार की टक्कर हो गई। इसके बाद कार खाई में गिरने से आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सेवा 108 के जरिये सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) […] - [नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने किया पदभार ग्रहण](https://lokjanexpress.com/?p=12935): लोकजन एक्सप्रेस देहरादून। रविवार को कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। निवर्तमान अध्यक्ष करन माहरा ने विधिवत रूप से गोदियाल को कार्यभार सौंपा। कार्यभार ग्रहण करने से पहले गणेश गोदियाल दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले थे। इस दौरान संगठनात्मक और राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।कांग्रेस हाईकमान ने गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव के सी […] - [पूर्व विधायक प्रणव के बेटे और गनर पर पूर्व मुख्य सचिव के बेटे से मारपीट का आरोप](https://lokjanexpress.com/?p=12933): लोकजन एक्सप्रेस देहरादून। हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह और उनका परिवार फिर से चर्चाओं में आने लगा है। इस बार आरोप है कि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव के बेटे दिव्य प्रताप और पूर्व विधायक के गनर ने देहरादून में उत्तराखंड पूर्व मुख्य सचिव के बेटे से मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर कुंवर प्रणव के बेटे और गनर के खिलाफ थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्व मुख्य सचिव एस रामास्वामी के बेटे आर यशोवर्धन निवासी ओल्ड मसूरी रोड ने 15 नवंबर को थाना राजपुर, देहरादून में शिकायत दर्ज कराई कि […] - [नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की सुबह पति से हुआ था झगड़ा](https://lokjanexpress.com/?p=12931): नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की सुबह पति से हुआ था झगड़ा लोकजन एक्सप्रेस उत्तराखंड देहरादून बसंत विहार थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में आज एक 19 वर्षीय नवविवाहिता ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। महिला का शव उसके किराए के कमरे से बरामद हुआ।प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला का सुबह पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पति काम पर चला गया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।थाना बसंत विहार पुलिस के अनुसार आज को शिवकुमार नाम के शख्स ने सूचना दी कि उसके किराए पर रहने वाली मधु […] - [पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान पर बलदेव चंद्र भट्ट को मिला आयरन मैन अवार्ड](https://lokjanexpress.com/?p=12928): नई दिल्ली, 15 नवम्बर। रविवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, नई दिल्ली में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में दैनिक “हमारी चौपाल” समाचार पत्र के समाचार संपादक बलदेव चंद्र भट्ट को प्रतिष्ठित “आयरन मैन लीडरशिप अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान एक विशेष कॉन्क्लेव “The Role of the New Education Policy in Reviving Indian Languages and Culture” के उपलक्ष्य में प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू एवं वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने मंच से बलदेव चंद्र भट्ट को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा। इस अवसर पर उनके पत्रकारिता जगत में दिए गए योगदान […] - [मुख्यमंत्री ने किया ‘लीडिंग लेडीज ऑफ इण्डिया’ पुस्तक का विमोचन](https://lokjanexpress.com/?p=12924): मुख्यमंत्री ने किया ‘लीडिंग लेडीज ऑफ इण्डिया’ पुस्तक का विमोचन लोकजन एक्सप्रेस देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वेणु अग्रहारा ढींगरा द्वारा लिखित पुस्तक लीडिंग लेडीज ऑफ इण्डिया का विमोचन किया।शनिवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोहनी रोड स्थित एक स्कूल में देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने वेणु अग्रहारा ढ़ींगरा द्वारा लिखित पुस्तक लीडिंग लेडीज ऑफ इण्डिया पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य भावनाओं, विचारों और अनुभवों को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। सामाजिक और सांस्कृतिक जागरूकता में भी साहित्य की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।उन्होंने आशा व्यक्त की कि […] - [सुप्रीम कोर्ट ने उपनल से संबंधित सभी पुनर्विचार याचिकाएँ की खारिज](https://lokjanexpress.com/?p=12921): नई दिल्ली/ देहरादून। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार की उपनल से सम्बन्धित सभी पुनर्विचार याचिकांए खारिज कर दी है। राज्य सरकार द्वारा कुंदन सिंह बनाम राज्य उत्तराखंड सहित कई संबंधित मामलों में दायर सभी रीव्यू पिटीशन (सिविल) वर्ष 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ एवं न्यायमूर्ति प्रसन्ना बी. वराले की खंडपीठ ने कहा कि पूर्व में दिनांक 15 अक्टूबर 2024 को पारित आदेश में किसी भी प्रकार की स्पष्ट त्रुटि नहीं है, इसलिए उसके पुनर्विचार का कोई आधार नहीं बनता।इन याचिकाओं में राज्य सरकार की ओर से वर्ष 2019 से 2021 के बीच दायर […] - [पर्यटकों के लिए खुला राजाजी टाइगर रिजर्व](https://lokjanexpress.com/?p=12918): देहरादून। शनिवार की सुबह राजाजी टाइगर रिजर्व के सभी पर्यटन गेट विधिवत रूप से खोल दिए गए हैं। पार्क की मोतीचूर, चीला, रानीपुर व मोहंड रेंज अपने वन्यजीव पर्यटन के लिये विख्यात है। मोतीचूर रेंज में शनिवार सुबह विधिवत रूप से पूजा अर्चना की गई। रेंज अधिकारी महेश सेमवाल व वार्डन सवहीं, चीला रेंज में वार्डन चित्रांजलि नेगी, रेंज अधिकारी बीडी तिवारी व रेंज अधिकारी राजेश जोशी ने चीला पर्यटन मार्ग को खोला। पार्क की मोतीचूर रेंज में पंहुचने वाले पर्यटको के लिए इस बार नए रिसेप्सन सेंटर का निर्माण किया गया है। साथ ही पर्यटको की सुरक्षा के लिए […] - [बी0जी0आर0पौड़ी परिसर में हुआ अंतर महाविद्यालय पावरलिफ्टिंग, वेट लिफ्टिंग, बेस्ट फिजिक्स महिला एवं पुरुष प्रतियोगिताओं का आयोजन](https://lokjanexpress.com/?p=12913): एच.एन.बी.जी.यू के बी0जी0आर पौड़ी परिसर में हुआ अंतर महाविद्यालय पावरलिफ्टिंग, वेट लिफ्टिंग, बेस्ट फिजिक्स महिला एवं पुरुष प्रतियोगिताओं का आयोजन आज दिनांक 14.11.2025 को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर पौड़ी के द्वारा अंतर महाविद्यालय महिला पुरुष वेटलिफ्टिंग पावर लिफ्टिंग बेस्ट फिजिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उक्त प्रतियोगिता का उद्घाटन परिसर निदेशक प्रोफेसर यू0सी0गैरोला, सहायक खेल निदेशक मोहित बिष्ट के द्वारा किया गया, प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने प्रतिभाग किया किया, जिसमें बिड़ला परिसर श्रीनगर, डी0ए0बी0 पीजी कॉलेज देहरादून, डी0बी0एस0 पीजी कॉलेज देहरादून, एवं बी0जी0आर0 परिसर पौड़ी. पौड़ी परिसर के कीड़ा सचिव डॉ विपुल सिंह ने सभी […] - [एएनएम के 180 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू](https://lokjanexpress.com/?p=12911): विभाग ने भेजा था अधियाचन, चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी की विज्ञप्ति20 नंवबर से कर सकते ऑनलाइन आवेदन, 10 दिसंबर अंतिम तिथिदेहरादून। स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) यानी एएनएम के 180 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग द्वारा चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजे गये अधियाचन के क्रम में बोर्ड ने इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि चिकित्सा इकाईयों में एएनएम के रिक्त पदों को भरने के लिये विभागीय अधिकारियों को […] - [संदिग्ध परिस्थितियों में तीन लग्जरी गाड़ियों में लगी आग, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस](https://lokjanexpress.com/?p=12908): संदिग्ध परिस्थितियों में तीन लग्जरी गाड़ियों में लगी आग, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस 4 hours ago newsadmin देहरादून। बीती देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में शहर के पटेल नगर थाना क्षेत्र मेंउस वक्त हड़कंप मच गया, जब रोड किनारे खड़ी तीन लग्जरी कारों में अचानक भीषण आग लग गई। घटना देर रात करीब 3.30 बजे की बताई जा रही है। आग इतनी तेज़ी से फैली कि देखते ही देखते तीनों गाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग […] - [बिहार की जनता ने परिवारवाद और जंगलराज को नकार कर सुशासन को दी तरजीह : धामी](https://lokjanexpress.com/?p=12905): कहा-कांग्रेस को सबक सिखाने को बेसब्री से इंतजार कर रही जनतादेहरादून। भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बिहार विधानसभा की प्रचंड जीत पर होली, दिवाली एकसाथ मनाकर, शानदार जश्न मनाया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि बिहार की जनता ने झूठ, भ्रम, और नकारात्मक राजनीति को सिरे से नकारा है। परिवारवाद और जंगलराज को दरकिनार कर सुशासन को पुन: तरजीह दी है। हमारी डबल इंजन की सरकारें लगातार राज्यों को विकास की पटरी पर दौड़ा रही हैं, तभी लगातार जनता का विास हमे मिल रहा है। राज्य के परिपेक्ष्य में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सीएम […] - [सीएम धामी ने किया काया आयुर्वेदिक कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर का शुभारंभ](https://lokjanexpress.com/?p=12901): लोकजन एक्सप्रेस नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे के दौरान भुजियाघाट क्षेत्र में पहुंचे। यहां बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद सीएम धामी ने काया आयुर्वेदिक कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आयुष और आयुर्वेद व योग की भूमि है, जहां अब दुनिया भर के लोग स्वास्थ्य, आयुर्वेद और वेलनेस के लिए आएंगे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि उत्तराखंड को हेल्थ, वेलनेस और अध्यात्म के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि […] - [साई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, देहरादून में धूमधाम से मनाई गयी फ्रेशर्स पार्टी](https://lokjanexpress.com/?p=12897): लोकजन एक्सप्रेस देहरादून l 12 नवंबर, 2025: साई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, देहरादून में नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए एक रंगारंग फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। यह समारोह हिमालयन कल्चर सेंटर, देहरादून में संपन्न हुआ, जिसमें प्रबंधन, कंप्यूटर साइंस, फार्मेसी, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, रेडियोलॉजी टेक्नोलॉजी, एग्रो साइंसेज, नर्सिंग और फिजियोथेरेपी जैसे विभिन्न विभागों के नए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत में, साई इंस्टीट्यूट की प्राचार्या डॉ. संध्या डोगरा ने छात्रों को संबोधित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर साई कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की प्राचार्या डॉ. शीबा फिलिप, साई कॉलेज […] - [5वीं राष्ट्रीय मुए थाई प्रतियोगिता का आयोजन 9 नवम्बर से परेड ग्राउंड, देहरादून में](https://lokjanexpress.com/?p=12891): लोकजन एक्सप्रेस देहरादून l 5वीं राष्ट्रीय मुए थाई प्रतियोगिता का आयोजन 9 नवम्बर से परेड ग्राउंड, देहरादून में किया गया। इस प्रतियोगिता में 17 राज्यों के 700 से अधिक खिलाड़ियों ने पारंपरिक युद्ध कला के इस महा संगम में भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि, राज्य सभा सांसद श्री नरेश बंसल जी द्वारा किया गया।प्रतियोगिता का समापन निर्णय पर सर्वाधिक स्वर्ण पदक अर्जित करने पर उत्तर प्रदेश की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। दिल्ली की टीम ने दूसरा स्थान तथा मणिपुर और उत्तराखंड की टीम ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।यह प्रतियोगिता मुवाय थाई फेडरेशन ऑफ़ […] - [राजधानी में आयकर विभाग की बड़ी रेड](https://lokjanexpress.com/?p=12884): देहरादून से बड़ी खबर: राजधानी में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिल्डरों और कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी देहरादून, 12 नवम्बर — राजधानी में आज सुबह से आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ कई ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई शुरू की है। यह छापेमारी शहर के नामी बिल्डरों, कारोबारी और स्कूल संचालकों के यहां की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, विभाग की टीमों ने एमकेपी रोड, द्वारका स्टोर क्षेत्र और राजपुर रोड स्थित कई ठिकानों पर जांच शुरू की है। जिन प्रमुख लोगों के यहां छापेमारी चल रही है, उनमें बड़े बिल्डर राकेश बत्ता, कमल अरोड़ा, इंदर खत्री, कसीगा […] - [उत्तराखंड में अब घर बैठे हो सकेगी जमीन की रजिस्ट्री!,जानें कब लागू होगा वर्चुअल रजिस्ट्रेशन सिस्टम](https://lokjanexpress.com/?p=12881): मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को भूमि के क्रय-विक्रय के वर्चुअल रजिस्ट्रेशन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएस ने संबंधित अधिकारियों से वर्चुअल रजिस्ट्रेशन के कार्यों की प्रगति का स्टेटस लेते हुए निर्धारित टाइमलाइन में इसके क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भूमि के क्रय-विक्रय के वर्चुअल रजिस्ट्रेशन को लेकर CS की बैठक मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि भूमि के क्रय-विक्रय का वर्चुअल रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए सभी संबंधित हितधारकों से समन्वय स्थापित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित एप्लीकेशन /पोर्टल में इस तरह की व्यवस्था की […] - [सड़क पर उतरे अधिवक्ता: देहरादून बार एसोसिएशन ने किया चक्काजाम, सरकार को दी चेतावनी](https://lokjanexpress.com/?p=12871): देहरादून बार एसोसिएशन के सैकड़ों अधिवक्ताओं ने आज हरिद्वार रोड स्थित नए न्यायालय परिसर के बाहर सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। बार एसोसिएशन का कहना है कि प्रदेश सरकार बार के चैंबर निर्माण से जुड़े किसी भी नीति में सहयोग करने में लगातार नाकाम रही है। देहरादून बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने किया चक्काजाम बरसात की सर्द हवाओं और सुबह के गतिशील ट्रैफिक के बावजूद अधिवक्ताओं ने सरकार के रवैये के विरोध में सांकेतिक रूप से रोष प्रकट किया। प्रदर्शन के कारण हरिद्वार रोड पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और नए न्यायालय परिसर […] - [हे.न.ब. गढ़वाल विश्वविद्यालय के स्वामी रामतीर्थ टिहरी परिसर के शिक्षा विभाग में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर किया गया कार्यक्रम का आयोजन](https://lokjanexpress.com/?p=12876): लोकजन एक्सप्रेस टिहरी गढ़वाल l हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय), स्वामी राम तीर्थ परिसर, बादशाहीथौल, टिहरी के शिक्षा विभाग में स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री स्व. श्री मौलाना अबुल क़लाम आज़ाद जी की जयंती के अवसर पर विभाग में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम प्रभारी विभागाध्यक्ष डा नीरज जोशी ने अपने वक्तव्य में बताया कि मौलाना अबुल क़लाम आज़ाद द्वारा भारत में मंत्री पद पर रहते हुए किस प्रकार शिक्षा-संस्था की नींव रखी गई, जैसे कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) आदि। मौलाना अबुल कलाम आजाद न केवल […] - [त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी, 20 नवंबर को वोटिंग](https://lokjanexpress.com/?p=12874): त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी, 20 नवंबर को वोटिंग लोकजन एक्सप्रेस देहरादून। उत्तराखंड राज्य में हरिद्वार जिला छोड़ प्रदेश के बाकी 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायतों के खाली पड़े तमाम पदों पर उपचुनाव के लिए उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, 13 और 14 नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि रखी गई है। ऐसे में 20 नवंबर को मतदान होगा और 22 नवंबर को मतगणना की प्रक्रिया संपन्न होगी।इसी साल जुलाई-अगस्त माह में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद से ही हजारों पद खाली चल रहे हैं। त्रिस्तरीय पंचायतों […] - [उत्तराखंड: यहाँ खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, दो किशोरों की मौत !](https://lokjanexpress.com/?p=12869): चमोली: जिला मुख्यालय गोपेश्वर से बीती रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक देर रात थाना गोपेश्वर को जिला चिकित्सालय से सूचना मिली कि बस अड्डा ब्रह्मसैन के पास एक मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया। सूचना मिलते ही थाना गोपेश्वर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से चारों घायलों को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर पहुंचाया गया। हादसे में 11 वर्षीय उज्जवल (पुत्र महिपाल) और 14 वर्षीय समीर (पुत्र कलीराम) दोनों निवासी ब्रह्मसैन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं सागर […] - [दिल्ली में लाल किले के पास हुए बम धमाके के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट, सीमाओं पर निगरानी रखने के दिए निर्देश](https://lokjanexpress.com/?p=12864): दिल्ली के लाल किले के पास धमाके के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस को सीमाओं पर निगरानी रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सभी जिलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है। देहरादून: दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना को अत्यंत दुखद बताया […] - [उच्च शिक्षा में अब AI सहित कुछ अन्य विषय पाठ्यक्रम में होंगे शामिल, विभाग ने किया रोडमैप तैयार](https://lokjanexpress.com/?p=12858): उच्च शिक्षा में अब एआई सहित कुछ अन्य विषय पाठ्यक्रम में शामिल होंगे। विभाग की ओर से इसके लिए रोडमैप तैयार किया गया है। उच्च शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सहित कुछ अन्य विषय पाठ्यक्रम में शामिल किए जाएंगे। राज्य स्थापना की रजत जयंती पर विभाग की ओर से इसके लिए रोडमैप तैयार किया गया है।उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक एआई समय की जरूरत है। स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में भविष्य के लिए एआई कई लाभ प्रदान करता है। संयुक्त निदेशक आनंद सिंह उनियाल के मुताबिक महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को इसकी बेसिक जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा भारतीय […] - [राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लक्सर (हरिद्वार)उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह](https://lokjanexpress.com/?p=12855): लक्सर, 9 नवम्बर 2025।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लक्सर में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दिनांक 6 नवम्बर से 8 नवम्बर 2025 तक विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।इन प्रतियोगिताओं में निबंध लेखन, काव्य पाठ, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, पोस्टर निर्माण, स्लोगन लेखन तथा ऐप विकास प्रतियोगिता सम्मिलित रहीं। विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी सृजनात्मकता, प्रतिभा और तकनीकी दक्षता का परिचय दिया।कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में राज्य गौरव, सांस्कृतिक चेतना एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिताओं के दौरान महाविद्यालय परिसर में हर्ष […] - [दून अस्पताल पर उपनल कर्मियों की हड़ताल का साया, प्रशासन ने की तैयारी](https://lokjanexpress.com/?p=12848): विभिन्न मांगों को लेकर उपनल कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिसका असर दून अस्पताल पर भी पड़ेगा। अस्पताल में लगभग 200 उपनल कर्मचारी कार्यरत हैं। अस्पताल प्रशासन ने दावा किया है कि उन्होंने पहले ही नए कर्मचारियों के साथ पूर्वाभ्यास कर लिया है, जिससे अस्पताल के कार्यों में कोई बाधा नहीं आएगी। सफाई व्यवस्था के लिए भी वैकल्पिक इंतजाम किए गए हैं। देहरादून। विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशभर के उपनल कर्मचारी आज से हड़ताल पर रहेंगे। इसका असर प्रदेश के सबसे बड़ा राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल में भी दिखेगा। यहां 106 सफाई कर्मचारी समेत तकरीबन 200 कर्मचारी उपनल के तहत कार्यरत […] - [मोदी का अलग अंदाज: उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव में राजनीतिक बयानों से बनाई दूरी, मार्गदर्शक की भूमिका में दिखे PM Modi](https://lokjanexpress.com/?p=12845): उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीतिक टीका-टिप्पणी से दूर रहकर राज्य की संस्कृति को बढ़ावा दिया। उन्होंने ‘अटल जी ने बनाया, मोदी जी संवारेंगे’ के नारे को दोहराया और राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार के समर्थन का आश्वासन दिया। मोदी ने उत्तराखंड को 25 साल बाद नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया। देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर पहाड़ी ब्रह्मकमल टाेपी और गढ़वाली में एक नहीं, बल्कि तीन बार संबोधन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड की संस्कृति के संवाहक के साथ मार्गदर्शक और अभिभावक की भूमिका में दिखे। ‘अटल […] - [PM Modi देंगे उत्तराखंड को करोड़ों की सौगात, रजत जयंती उत्सव समारोह की तैयारियां तेज](https://lokjanexpress.com/?p=12774): नौ नवंबर को उत्तराखंड को 25 साल पूरे हो जाएंगे। ऐसे में राज्य स्थापना की सिल्वर जुबली के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड को करोड़ों की सौगात देने जा रही है। जिसके लिए अलग-अलग विभागों के विकास कार्यों का उद्धाटन व लोकार्पण करने की तैयारी जोरों से है। इसके साथ ही नियोजन विभाग द्वारा उन योजानओं की जांच की जा रही है जो जमीन पर पूरी हो चुकी है। PM Modi देंगे उत्तराखंड को करोड़ों की सौगात देहरादून के एफआरआई मैदान में राज्य स्थापना के अवसर पर रजत जयंती उत्सव मनाया जाएगा। इसको यादगार बनाने के लिए प्रदेश सरकार […] - [उत्तराखंड: खेल मंत्री रेखा आर्या ने मानसखंड खेल परिसर में हॉकी में आजमाया हाथ](https://lokjanexpress.com/?p=12771): हल्द्वानी: भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को हल्द्वानी स्थित मानसखंड खेल परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस मौके पर हॉकी खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरकर खेल का अनुभव लिया और प्रदर्शनी मैच में भाग लिया। बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के गोलापुर स्टेडियम पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी और कहा कि 7 नवंबर 1925 को भारतीय हॉकी महासंघ की स्थापना हुई थी। इसके बाद भारतीय टीम ने 1928 के ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर पूरी दुनिया में भारतीय हॉकी का परचम […] - [पंतनगर में आयोजित किसान सम्मेलन में पहुंचे सीएम धामी, कहा- 'किसानों को दी गई मिलेट, एप्पल और कीवी मिशन की सौगात '](https://lokjanexpress.com/?p=12767): उत्तराखंड की रजत जयंती पर पंतनगर में कृषक सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाग लिया। उन्होंने किसानों को मिलेट, एप्पल और कीवी मिशन की सौगात दी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सम्मेलन में कृषि प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें किसानों को उन्नत तकनीक की जानकारी दी गई। पंतनगर । उत्तराखंड राज्य के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह पर कृषि विभाग, उत्तराखंड की ओर से कृषक सम्मेलन का आयोजन गोविंद बल्लभ कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के स्टीवेन्सन स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित हुआ। इस समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड […] - [एनएसएस स्वयंसेवियों शिवम राजभर और सरोज का चयन पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2025 के लिए](https://lokjanexpress.com/?p=12761): एनएसएस स्वयंसेवियों शिवम राजभर और सरोज का चयन पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2025 के लिए श्री देव सुमन विश्वविद्यालय परिसर के लिए गौरव का क्षण लोकजन एक्सप्रेस ऋषिकेश। पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, ऋषिकेश के राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के दो स्वयंसेवियों शिवम राजभर पुत्र श्री राम प्यारे राजभर एवं सरोज पुत्री श्री हरेंद्र शर्मा का चयन पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2025 के लिए हुआ है। यह शिविर मध्य क्षेत्र, भोपाल के अंतर्गत जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर मध्य प्रदेश की संगठनात्मक व्यवस्था में आईटीएम विश्वविद्यालय परिसर, ग्वालियर में आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित चयन […] - [मसूरी देहरादून रोड पर हादसा, खाई में गिरी मोटर साइकिल; एक की मौत](https://lokjanexpress.com/?p=12758): मसूरी-देहरादून मार्ग पर गालोगीधार में एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और फायर सर्विस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। मृतक और घायल रंगाई-पुताई का काम करते थे। मसूरी। मसूरी देहरादून मुख्य सड़क मार्ग पर गालोगीधार पर अनियंत्रित मोटरसाइकिल सड़क से बाहर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरी। मोटरसाइकिल पर पिता पुत्र सवार थे। पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पुलिस […] - [मुख्यमंत्री धामी ने की क्रिकेटर स्नेहा राणा को 50 लाख देने की घोषणा, फोन पर बात कर दीं शुभकामनाएं](https://lokjanexpress.com/?p=12754): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रिकेटर स्नेहा राणा को महिला विश्व कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने फोन पर स्नेहा राणा को बधाई दी और उनके योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्नेहा राणा की सफलता उत्तराखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा है और राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। स्नेहा राणा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले उत्तराखंड की स्नेहा राणा को 50 लाख रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने […] - [देश दुनिया में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडी अपने पैतृक गांव से जुड़ेः धामी](https://lokjanexpress.com/?p=12752): सीएम ने किय राज्य की रजत जयंती के अवसर पर प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का शुभारंभ11 राज्यों से करीब 199 से अधिक प्रवासी हुए शामिलउत्तराखंड के इन 25 सालों की यात्रा की जानकारी प्रवासियों को दीेदेहरादून। उत्तराखंड राज्य गठन को 25 साल पूरे हो रहे हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार, राज्य गठन के 25वें वर्षगांठ को रजत जयंती उत्सव के रूप में मना रही है। रजत जयंती के तहत प्रदेश भर में 1 नवंबर से 9 नवंबर तक तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 9 नवंबर को देहरादून स्थित एफआरआई में राज्य स्थापना दिवस को लेकर मुख्य कार्यक्रम आयोजित […] - [कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डूबकी](https://lokjanexpress.com/?p=12746): कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डूबकी लोकजन एक्सप्रेस हरिद्वार। बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कार्तिक स्नान पर्व पर गंगा स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है। इसके चलते हरकी पैड़ी पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में पावन डुबकी लगाई। हरिद्वार में आधी रात से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। वहीं, ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पहुंचकर स्नान करना शुरू कर दिया। भरी ठंड के बाद भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखते […] - [दिल्ली पहुंची वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया, PM Modi से होगी मुलाकात](https://lokjanexpress.com/?p=12742): वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम बीते दिन मंगलवार की शाम दिल्ली पहुंच गई है। ऐसे में आज यानी बुधवार को टीम इंडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi ) से मुलाकात करेगी। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की थी। 52 साल बाद महिला क्रिकेट टीम ने ODI वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है। दिल्ली पहुंची वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया World Champion Team India वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला नवी मुंबई में खेला गया था। ऐसे में भारतीय टीम दिल्ली जाने के लिए जब मुंबई एयरपोर्ट […] - [कुमाऊं विवि के 20वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू की शिरकत, विद्यार्थियों को दिए गोल्ड मेडल](https://lokjanexpress.com/?p=12739): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और उपाधियां प्रदान की लोकजन एक्सप्रेस नैनीताल l राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और उपाधियां प्रदान की। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) भी उपस्थित रहे। दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र के विकास की नींव होती है […] - [विधानसभा का विशेष सत्र: पक्ष-विपक्ष में पहाड़ मैदान पर छिड़ी बहस...मंत्री उनियाल बोले, हम सब उत्तराखंडी](https://lokjanexpress.com/?p=12736): सत्र के दूसरे दिन भोजनावकाश से पहले जो बहस छिड़ी, वह भोजनावकाश के बाद भी नजर आई। जैसे ही विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने बनभूलपुरा को नरक बोला तो विपक्षी विधायक विरोध में उतर आए लोकजन एक्सप्रेस देहरादून l राज्य गठन के 25 साल बाद आज भी कहीं न कहीं पहाड़-मैदान के बीच की खाई नहीं पट पाई है। इसकी एक झलक मंगलवार को विधानसभा के विशेष सत्र में देखने को मिली। हालांकि संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल ने हस्तक्षेप करते हुए कहा है कि हम सब उत्तराखंडी हैं। हमें उत्तराखंड के विकास पर बात करनी है। सत्र के दूसरे दिन […] - [बदला मौसम, बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी, अलाव का सहारा ले रहे यात्री](https://lokjanexpress.com/?p=12734): देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। बदरीनाथ धाम की समीप की चोटियों पर मंगलवार को बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहे। मौसम में आए बदलाव से धाम में ठंड बढ़ गई है। धाम में ठंड से बचने के लिए स्थानीय लोगों के साथ ही श्रद्धालु अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार […] - [गंगोत्री हाईवे के चौड़ीकरण पर अपडेट, उत्तरकाशी से भैरोंघाटी तक अब सिर्फ इतने मीटर ही चौड़ी होगी रोड](https://lokjanexpress.com/?p=12729): गंगोत्री हाईवे के चौड़ीकरण पर अपडेट, उत्तरकाशी से भैरोंघाटी तक अब सिर्फ इतने मीटर ही चौड़ी होगी रोड उत्तरकाशी। उत्तरकाशी से भैरोंघाटी तक लंबित गंगोत्री हाईवे का चौड़ीकरण अब 12 मीटर नहीं बल्कि 11 मीटर ही होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने धराली आपदा के बाद सड़क चौड़ीकरण को एक मीटर घटाने का निर्णय लिया है। बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि नदी की ओर से भी पुस्ता लगाकर सड़क का निर्माण किया जाएगा।बता दें कि सामरिक व चारधाम यात्रा के लिहाज से गंगोत्री हाईवे महत्वपूर्ण है, जिसमें जनपद मुख्यालय उत्तरकाशी के चुंगी बड़ेथी ओपन टनल के पास से […] - [युवा उत्तराखंड को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं, विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित](https://lokjanexpress.com/?p=12726): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंची। जहां उन्होंने उत्तराखंड सरकार के महिला सशक्तीकरण के प्रयासों की सराहना की है। विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल हुई राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड राज्य की स्थापना की रजत जयंती के ऐतिहासिक अवसर पर, लोकतंत्र के इस मंदिर में विधान सभा के विशेष सत्र में आप सबके बीच आकर मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है। इस अवसर पर मैं उत्तराखंड विधान सभा के पूर्व और वर्तमान सदस्यों और राज्य के सभी निवासियों को बधाई देती हूं। उत्तराखंड के लोगों […] - [दर्दनाक हादसा! बस की ट्रक से हुई जबरदस्त टक्कर, 70 लोग थे स्वार, 20 की दर्दनाक मौत- तेलंगना बस हादसा](https://lokjanexpress.com/?p=12723): लोकजन एक्सप्रेस – तेलंगाना में एक बड़ा हादसा हो गया है। रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला मंडल में बस दुर्घटना हुई है। जिसमें अब तक 20 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। जिसमें टिपर चालक की शामिल है। इस भयावह सड़क दुर्घटना में दर्जनों लोग घायल है। दरअसल ये घटना चेवेल्ला मंडल के मीर्जगुजडा के पास हैदराबाद-बीजापुर राजमार्ग पर घटी। आरटीसी की बस इस दौरान गिट्टी से लदे टिपर ट्रक से सीधे जा टकराई। दर्दनाक हादसा! दर्दनाक हादसा! बस की ट्रक से हुई जबरदस्त टक्कर टक्कर इतनी तेज थी कि टिपर पर लदी गिट्टी बस के अंदर गिर […] - [प्राथमिक शिक्षकों के 2100 पदों पर शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया](https://lokjanexpress.com/?p=12721): शिक्षा मंत्री डॉ. रावत के निर्देश पर शासन ने जारी किए आदेश रिक्तियों के सापेक्ष जनपदवार शीघ्र मांगे जायेंगे आवेदन लोकजन एक्सप्रेस देहरादून। प्राथमिक शिक्षा विभाग के तहत सहायक अध्यापकों के रिक्त 2100 पदों के सापेक्ष भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिए गए हैं। जिसके तहत जनपदवार रिक्तियों के सापेक्ष आवेदन पत्र आमंत्रित किए जायेंगे। इस संबंध में निदेशक प्राथमिक शिक्षा को भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने केआदेश दे दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों के करीब 2100 पद रिक्त चल रहे हैं, जिनमें से […] - [राष्ट्रपति मुर्मू का उत्तराखंड दौरा, पतंजलि यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह में हुई शामिल, बांटे गोल्ड मेडल](https://lokjanexpress.com/?p=12717): लोकजन एक्सप्रेस देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंच गई हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह करीब 11 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची। जहां राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पतंजलि यूनिवर्सिटी के लिए रवाना हुई। हरिद्वार में वर्तमान समय में में दीक्षांत समारोह का कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार अगले तीन दिनों तक राष्ट्रपति उत्तराखंड में ही रहेंगी।जिसके तहत वर्तमान […] - [राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था](https://lokjanexpress.com/?p=12712): हरिद्वार। राष्ट्रपति के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आज ड्यूटी में नियुक्त पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारियो को उपस्थित सभी उच्चाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से ब्रीफ करते हुए अपने-अपने अनुभव से उक्त वीवीआईपी प्रोग्राम को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु महत्वपूर्ण जानकारियां व आदेश निर्देश दिए गए, जिससे कि समय से तैयारी पूर्ण कर दुरस्त कर दी जाए। फोर्स से मुखातिब होते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा बताया गया कि सभी ऑफिसर्स निर्धारित वर्दी में निर्धारित समय पर अपने ड्यूटी एरिया में पहुंचकर सभी कर्मचारियों की मौजूदगी चौक करें और किसी भी कर्मचारी को ड्युटी के सम्बन्ध में […] - [रजत जयंती वर्ष को लेकर सीएम धामी ने की कई बड़ी घोषणाएं, यहां एक क्लिक में पढ़ें](https://lokjanexpress.com/?p=12706): उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की शुभकामनाएं दीं और राज्य की विकास यात्रा को साझा किया। रजत जयंती वर्ष को लेकर सीएम धामी की प्रेस कॉन्फ्रेंस सीएम धामी ने कहा कि राज्य निर्माण में जिन अमर बलिदानियों ने अपना योगदान दिया, उन्हें मैं नमन करता हूं। रजत जयंती की भावना को ध्यान में रखते हुए हमें इस राज्य को 2047 के लक्ष्य तक पहुंचाने में हर जनमानस की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि […] - [ट्रेन की चपेट में आकर दलदल में फंसा हाथी, 15 घंटे बाद भी वन विभाग गायब](https://lokjanexpress.com/?p=12703): उधमसिंह नगर जिले के पीपल पड़ाव रेंज के तिलपुरी इलाके में आज एक बड़ा हादसा हुआ। जंगल से गुजर रही रेलवे लाइन पर एक हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर लगते ही वह पास में बने दलदल जैसे गड्ढे में जा गिरा। ट्रेन की चपेट में आकर दलदल में फंसा हाथी घटना शुक्रवार रात की है। बताया जा रहा है कि पीपल पड़ाव रेंज के तिलपुरी इलाके में जंगल पार कर रहा एक हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर लगने के बाद, वह पास की एक खाई में गिर गया, जो अब दलदल में बदल गई […] - [पीएम नरेन्द्र मोदी कर सकते हैं सैन्यधाम का लोकार्पणः धामी](https://lokjanexpress.com/?p=12700): राज्य स्थापना दिवस पर होगा सैन्य धाम का लोकार्पणसीएम बोले- हमारी सरकार में भ्रष्टाचार या गड़बड़ी की कोई संभावना नहीं लोकजन एक्सप्रेस देहरादून। उत्तराखंड के पांचवें धाम, सैन्य धाम का राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर लोकार्पण किया जाना है। संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैन्य धाम का लोकार्पण करेंगे। सैन्य धाम के लोकार्पण से पहले उठे सवालों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कटाक्ष किया है। सीएम धामी ने कहा कि सैन्य धाम से संबंधित मामले की जांच ठोक बजाकर, ठीक तरीके से की जा चुकी है।दरअसल, उत्तराखंड में सैन्य धाम के लोकार्पण की तैयारी […] - [पीएम मोदी का दौरा आयुक्त गढ़वाल ने लिया तैयारियों का जायजा](https://lokjanexpress.com/?p=12695): देहरादूनदेवभूमि उत्तराखंड की रजत जयंती समारोह में मा0 प्रधानमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर है। गढ़वाल आयुक्त श्री विनय शंकर पांडे एवं सूचना महानिदेशक श्री वंशीधर तिवारी ने बृहस्पतिवार, देर साम को एफआरआई में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सभी व्यवस्थाओं को समयबद्व तरीके से चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। इस दौरान गढ़वाल आयुक्त एवं सूचना महानिदेशक ने मुख्य पंडाल, स्टेज डिजाइन एवं लेआउट को लेकर इंजीनियर्स के साथ विस्तार से चर्चा की। साथ ही वीआईपी, वीवीआईपी और कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए आम […] - [उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: दो को देहरादून में रात्रि विश्राम करेंगी राष्ट्रपति, तीन को विस में होगा संबोधन](https://lokjanexpress.com/?p=12692): तीन नवंबर को सुबह 11 बजे विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति का संबोधन होगा। इसके बाद शाम को 5:30 बजे राष्ट्रपति नैनीताल स्थित राजभवन में 125 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो नवंबर को देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद तीन नवंबर को सुबह विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। राज्य स्थापना रजत जयंती कार्यक्रम का हिस्सा बनकर विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति का संबोधन गौरव का क्षण होगा। इससे पहले राष्ट्रपति दो नवंबर को सुबह 11:25 बजे हरिद्वार में पतंजलि विवि के दीक्षांत समारोह में […] - [उत्‍तराखंड में सड़क को लेकर चल रहा था धरना, सरेआम भिड़ गए भाजपा और कांग्रेसी नेता](https://lokjanexpress.com/?p=12688): उत्तराखंड में सड़क निर्माण को लेकर भाजपा और कांग्रेस के नेता धरने के दौरान आपस में भिड़ गए। विरोध प्रदर्शन में गर्मा गर्मी इतनी बढ़ गई कि हाथापाई शुरू हो गई, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। हल्द्वानी। कठघरिया चौराहे से पनियाली और बजूनिया हल्दू गांव को जाने वाली सड़क की बदहाली के विरोध में गुरुवार को स्थानीय लोग धरने पर बैठ गए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी भी समर्थन देने आए थे। इस बीच ग्रामीणों से वार्ता के लिए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भी […] - [साईं ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में “विश्व स्ट्रोक दिवस 2025” पर पैरामेडिकल छात्रों के लिए जागरूकता कार्यक्रम |](https://lokjanexpress.com/?p=12683): लोकजन एक्सप्रेस देहरादून l साईं ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, देहरादून में 30 अक्टूबर 2025 को विश्व स्ट्रोक दिवस के अवसर पर थीम “एव्री मिनट काउंट्स” पर आधारित एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से पैरामेडिकल छात्रों के लिए आयोजित किया गया, ताकि वे स्ट्रोक जैसी गंभीर चिकित्सा स्थिति की पहचान, प्रारंभिक सहायता और रोकथाम में अपनी भूमिका को समझ सकें। इस अवसर पर डॉक्टर माधुरी गर्ब्याल एवं श्री अर्शदीप सिंह, सामुदायिक चिकित्सा विभाग, एम्स ऋषिकेश ने छात्रों को स्ट्रोक के कारण, लक्षण, प्रारंभिक उपचार और जीवनशैली सुधार के उपायों पर एक इंटरएक्टिव व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में […] - [पतंजलि का तेल और अमूल का दही फेल, एफएसडीए जांच में खुलासा, 1260 लीटर तेल जब्त](https://lokjanexpress.com/?p=12679): देहरादून: योगगुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि और देश के विश्वसनीय डेयरी ब्रांड अमूल के उत्पादों की गुणवत्ता पर बड़ा खुलासा हुआ है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की जांच में पतंजलि का रिफाइंड तेल और अमूल का दही शुद्धता के मानकों पर खरे नहीं उतरे। रिपोर्ट आने के बाद उपभोक्ताओं के बीच आक्रोश फैल गया है और कंपनियों की विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे हैं। पतंजलि के गोदाम पर छापा, 1260 लीटर तेल जब्त एफएसडीए की टीम ने 29 अप्रैल को बेलीपार क्षेत्र स्थित पतंजलि के सुपर डीलर तेजस्वी ट्रेडर्स के गोदाम पर छापा मारा था। जांच के दौरान 1260 लीटर सोयाबीन और पाम रिफाइंड तेल जब्त किया गया। तेल को […] - [रोजगार का सवाल पूछने पर कर दिया बेरोजगार, PRD जवानों को रेखा आर्या से प्रश्न करना पड़ा भारी; मिली ये सजा](https://lokjanexpress.com/?p=12677): सीएम पुष्कर सिंह धामी युवा संवाद कार्यक्रमों के जरिए राज्य को अग्रणी बनाने की बात कर रहे हैं, जबकि दूसरी ओर मंत्री रेखा आर्या से 300 दिन रोजगार कब मिलेगा का सवाल पूछने पर दो पीआरडी जवानों को ड्यूटी से हटाकर घर बैठा दिया गया है। एक ओर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कह रहे हैं कि संवाद कार्यक्रम हो। खटीमा में चंद दिन पहले उन्होंने युवा संवाद कर उत्तराखंड को देश में नंबर वन बनाने की वकालत की। वहीं दूसरी ओर मंत्री रेखा आर्या से सवाल पूछना जिला युवा कल्याण विभाग को नागवार गुजरा। 300 दिन रोजगार कब […] - [विवादों में फंसी यूट्यूबर तन्नू रावत!, अर्धनग्न कपड़ों में आश्रम में किया शूट, हिंदू संगठन भड़का](https://lokjanexpress.com/?p=12674):  सोशल मीडिया पर अक्सर ऋषिकेश की यूट्यूबर तनु रावत विवादों में बनी रहती है। इसी बीच अब एक बार फिर से वो सुर्खियों में आ गई है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तनु रावत का एक डांस वीडियो वायरल हुआ। जिससे नया विवाद खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने जय राम आश्रम परिसर के एक फ्लैट में एक वीडियो शूट किया। स्थानीय हिंदू संगठनों ने इसे उत्तेजक बताकर इसपर आपत्ति जताई हैं। विवादों में फंसी यूट्यूबर तन्नू रावत!, अर्धनग्न कपड़ों में आश्रम में किया शूट बताया जा रहा है कि तनु ने देर रात श्री जयराम योग आश्रम परिसर […] - [पति के नास्तिक होने पर महिला ने मांगा तलाक, हाई कोर्ट पहुंची; बोली 'नहीं मानता धार्मिक रीति-रिवाज'](https://lokjanexpress.com/?p=12670): नैनीताल में एक महिला ने अपने पति के नास्तिक होने के कारण तलाक के लिए अर्जी दी है, क्योंकि वह धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन नहीं करते। महिला का कहना है कि उसके पति और ससुराल वाले संत रामपाल के अनुयायी हैं और हिंदू परंपराओं का पालन नहीं करते। पारिवारिक न्यायालय ने पहले तलाक की अर्जी खारिज कर दी थी, जिसके बाद महिला ने हाई कोर्ट में अपील की। कोर्ट ने अब इस मामले को काउंसलिंग के लिए भेज दिया है। नैनीताल। हाई कोर्ट ने पति के नास्तिक होने के आधार पर तलाक मांगने के मामले में सुनवाई करते हुए मामला […] - [गुलदार ने हमला कर ग्रामीण को उतारा मौत के घाट](https://lokjanexpress.com/?p=12667): गुलदार ने हमला कर ग्रामीण को उतारा मौत के घाट उत्तराखंड लोकजन एक्सप्रेस रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा जोंदला के पाली तोक में गुलदार ने ग्रामीण पर पर हमला कर दिया। जिससे ग्रामीण की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। इस घटना के बाद वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने की कार्यवाही शुरू कर दी है। रुद्रप्रयाग जिले के जोंदला ग्राम सभा के पाली तोक में बुधवार की सुबह करीब 5 बजे मनबर सिंह बिष्ट (उम्र 55 वर्ष) को गुलदार ने मौत के घाट उतार दिया।रुद्रप्रयाग डीएफओ रजत सुमन ने […] - [देहरादून में 3 से 5 नवंबर तक होगा ‘स्पर्श हिमालय महोत्सव 2025’, 60 देशों के लेखक और कलाकार होंगे शामिल](https://lokjanexpress.com/?p=12664): देवभूमि उत्तराखंड की शांत और पवित्र वादियों में स्थित भारत का पहला ‘लेखक गांव’ एक बार फिर चर्चा में है। यहां 3 से 5 नवंबर 2025 तक तीन दिवसीय स्पर्श हिमालय महोत्सव 2025 का आयोजन होने जा रहा है। 60 देशों के लेखक और कलाकार होंगे ‘स्पर्श हिमालय महोत्सव 2025’ में शामिल बता दें इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के मार्गदर्शन में और स्पर्श हिमालय फाउंडेशन के तत्वावधान में किया जा रहा है। इस महोत्सव में 60 से अधिक देशों के लेखक, कलाकार, शिक्षाविद, पर्यावरणविद और युवा रचनाकार हिस्सा लेंगे, जो भारतीयता और […] - [उत्तराखंड स्थापना दिवस: तीन नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू विस सत्र को करेंगी संबोधित, स्पीकर ने की बैठक](https://lokjanexpress.com/?p=12657): स्पीकर ऋतु खंडूड़ी  भूषण ने विधानसभा विशेष सत्र की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की तैयारियां जारी हैं। पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी।  बुधवार को स्पीकर ऋतु खंडूड़ी  भूषण ने विधानसभा विशेष सत्र की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी तैयारियां सभी से पूरा करने के निर्देश दिए अधिकारियों ने तैयारियों को लेकर की बैठकदेहरादून में राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर राष्ट्रपति सचिवालय के अतिरिक्त सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक […] - [CM धामी ने राज्य स्थापना के रजत जयंती कार्यक्रमों को लेकर की बैठक, कहा- PM के मार्गदर्शन में नई ऊंचाइयों को छू रहा उत्तराखंड](https://lokjanexpress.com/?p=12652): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड बनाया। रजत जयंती समारोह में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की उपस्थिति उत्साहवर्द्धक है। रजत जयंती कार्यक्रमों में हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। भाजपा सरकार राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को पूरा कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यक्रमों में अधिकाधिक जनसहभागिता का आह्वान किया। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड बनाया और आज राज्य स्थापना का रजत जयंती उत्सव मनाने का अवसर भी भाजपा को मिला है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास की नई […] - [हल्द्वानी :(दुखद) यहां कार ने युवती को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत](https://lokjanexpress.com/?p=12650): हल्द्वानी। रोजाना हो रही सड़क दुर्घटनाओं से हल्द्वानी शहर की सड़केँ लाल हो चुकी है, आज हुई इस दिल दहला देने वाली घटना ने एक परिवार के घर में कोहराम मचा दिया है। यहां नैनीताल की तरफ से आ रही इनोवा कार ने बरेली रोड पर गांधी इंटर कॉलेज के पास सड़क पार कर रही शहनाज (23) को टक्कर मार दी। वाहन के तेज रफ्तार होने के कारण युवती कार के बोनट से टकराकर कई फीट ऊपर उछलकर सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद चालक भाग गया। सिर पर चोट लगने से गंभीर घायल युवती की एसटीएच में इलाज […] - [अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर शुरू](https://lokjanexpress.com/?p=12636): चम्पावत: उत्तराखंड सरकार ने भारतीय सेना में अग्निवीर योजना के तहत भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सराहनीय पहल की है। राज्य में अग्निवीर अभ्यर्थियों को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू किए गए इस निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन चम्पावत जिले के टनकपुर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जा रहा है। यहां विभाग के प्रशिक्षकों द्वारा अभ्यर्थियों को दो सत्रों — सुबह और शाम को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अभ्यर्थी सुबह 10 बजे से शाम […] - [6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान में आएगी गिरावट बढ़ेगी ठंड](https://lokjanexpress.com/?p=12618): देहरादून: उत्तराखंड में बीते कई दिनों से पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। शुष्क मौसम के कारण मैदानी क्षेत्रों में दोपहर के समय तेज गर्मी हो रही है। लेकिन आज सुबह से कई जिलों में बादल छाए हुए हैं, मौसम विभाग ने आज 6 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। उत्तराखंड में बीते कई दिनों से उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। जिसके चलते गर्म मौसम और तापमान सामान्य है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों दोपहर के समय तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है, […] - [आयुर्वेद विवि में प्रशासकीय व वित्तीय अनियमितता, वित्त विभाग ने तलब की कार्रवाई की रिपोर्ट](https://lokjanexpress.com/?p=12457): आयुर्वेद विवि में वित्त विभाग ने दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने व नियम विरुद्ध दिए गए वित्तीय लाभ की वसूली करने की शर्त पर विवि को 125 करोड़ की राशि जारी थी। धनराशि मिलने के बाद विवि ने कार्रवाई की रिपोर्ट शासन को नहीं दी। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रशासकीय व वित्तीय अनियमितताओं पर वित्त विभाग ने कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है। इस संबंध में वित्त विभाग ने सचिव आयुष को पत्र जारी कर एक सप्ताह में जवाब देने को कहा है।आयुर्वेद विवि में कर्मचारियों के नियम विरूद्ध पदोन्नति व अन्य वित्तीय अनियमितताओं को गंभीरता से लेते […] - [उत्तराखंड: एक नवंबर को शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करेंगे राजकीय शिक्षक](https://lokjanexpress.com/?p=12454): लोकजन एक्सप्रेस देहरादून: प्रधानाचार्य सीधी भर्ती को रदद करने समेत विभिन्न मांगों पर मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद कोई हल न निकलने से नाराज राजकीय शिक्षक संघ ने एक नवंबर को शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करने का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम में शिक्षकों के परिजन भी शामिल होंगे। शुक्रवार को राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड की दोनों मंडलों के अध्यक्ष मंत्री सभी तेरह जनपदों की कार्यकारिणियो के अध्यक्ष मंत्री के साथ वर्चुअल बैठक हुई जिसमें मुख्यमंत्री के आश्वासन पर शासन के साथ हुई दो दौर की वार्ता के बाद भी कोई हल न निकलने के कारण संगठन ने दिनांक […] - [हल्द्वानी : प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप](https://lokjanexpress.com/?p=12451): दुखद खबर- प्रसव के बाद महिला की मौत,परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप। सहयोगी संवाददाता लोकजन एक्सप्रेस टिहरी गढ़वाल- गढ़वाल मंडल के टिहरी गढ़वाल जिले के घनसाली क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की लचर स्थिति एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पिलखी में बच्चे को जन्म देने के बाद 22 वर्षीय रवीना कठैत की उपचार के दौरान श्रीनगर बेस अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सेम बासर निवासी रवीना कठैत पत्नी कुलदीप कठैत को […] - [अल्मोड़ा: खाई में गिरी ऑल्टो, एक की मौत](https://lokjanexpress.com/?p=12446): अल्मोड़ा: खाई में गिरी ऑल्टो, एक की मौत अल्मोड़ा से दुखद घटना सायं लगभग 3.00 से 04.00 बजे कनारीछीना के पास एक ऑल्टो कार UK 01 TA 1564 लगभग 30 मी0 गहरी खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 02 युवक सवार थे।जिसमें एक युवक की दुःखद मृत्यु हो गई।पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक और मृतक के शव को खाई से निकाला गया।घायल-नीरज 30 वर्ष पुत्र राम सिंह निवासी- पारखेत बागेश्वरमृतक-महिपाल उम्र 35 वर्ष पुत्र चन्दन सिंह निवासी-जमराड़ी बैंड अल्मोड़ा - [ओपन डिस्टेंस मोड से ना करें तकनीकी कोर्स या डिप्लोमा यूजीसी ने किया है बैन पढ़े पूरी खबर](https://lokjanexpress.com/?p=12442): यूजीसी ने कई वर्ष पहले ही भारत में कुछ खास क्षेत्र से सम्बंधित तकनीकी व प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों को किसी भी विश्वविद्यालय द्वारा डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से संचालित करने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। यूजीसी ने उच्च शिक्षण संस्थानों को 2025 से मनोविज्ञान और पोषण जैसे स्वास्थ्य सेवा विषयों की दूरस्थ शिक्षा या ऑनलाइन पढ़ाई पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। यह रोक नेशनल कमीशन फार एलायड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशंस एक्ट 2021 के तहत लागू होगी। यूजीसी सचिव मनीष जोशी ने बताया कि जुलाई-अगस्त 2025 के बाद इन पाठ्यक्रमों की पेशकश करने वाली संस्थानों की मान्यता वापस […] - [छेनागाड़ में आई आपदा के दो माह बाद मिले 2 शव](https://lokjanexpress.com/?p=12439): 24 वर्षीय कुलदीप सिंह के रूप में हुई एक शव की शिनाख्त लोकजन एक्सप्रेस रुद्रप्रयाग। छेनागाड़ में आई आपदा के दो माह बाद दो लोगों के शव बरामद हुए हैं, जबकि अभी भी 7 लोग लापता चल रहे हैं। घटना के बाद से लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बसुकेदार क्षेत्र के छेनागाड़ में बीती 28 अगस्त को आई आपदा में लापता हुए 9 लोगों में से 2 लोगों के शव बरामद हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ द्वारा छेनागाड़ में खुदाई के दौरान शुक्रवार को 2 शव बरामद हुए हैं।सूचना पर आपदा प्रबंधन, पुलिस एवं प्रशासन की […] - [उधमसिंह नगर में हत्या, पहचान मिटाने के लिए श्यामपुर में डीजल से जलाया शव, प्रेमी सहित दो गिरफ्तार](https://lokjanexpress.com/?p=12434): हरिद्वार श्यामपुर क्षेत्र में हाईवे किनारे अधजली हालत में मिली महिला की लातश की गुत्थी आखिरकार हरिद्वार पुलिस और सीआईयू की टीम ने सुलझा ली।  पुलिस ने हत्याकांड का राजफाश करते हुए मृतिका सीमा खातून के प्रेमी सलमान और एक महिला मेहरुन्निशा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने प्रेम संबंधों के विवाद में ड्रग तस्करी में शामिल रही मेहरुन्निशा की मदद से सीमा की गला दबाकर हत्या की थी, जबकि पहचान छिपाने के लिए शव को श्यामपुर में लाकर डीजल डालकर जला दिया था। शुक्रवार को एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा ने मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर […] - [राज्य स्थापना के 25 वर्ष: रजत जयंती पर एक से नौ नवंबर तक अलग-अलग जिलों में होंगे कार्यक्रम](https://lokjanexpress.com/?p=12431): मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि रजत जयंती के अवसर पर उत्तराखंड राज्य की  पिछले 25 साल की उपलब्धियों के साथ ही अगले 25 वर्षों का रोडमैप भी प्रदर्शित किया जाए। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रदेशभर में रजत जयंती समारोह मनाया जाएगा। एक से नौ नवंबर तक अलग-अलग जिलों में राज्यस्तरीय कार्यक्रम होंगे। बृहस्पतिवार को सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कार्यक्रमों की रूपरेखा व तैयारियों के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की मुख्य सचिव ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, पर्यटन के साथ ही सड़कों, […] - [उत्‍तराखंड में बीएड दाखिले अधर में: सितंबर में हो गया था एंट्रेंस, अभी तक नहीं हुईं काउंसलिंग](https://lokjanexpress.com/?p=12429): उत्तराखंड में बीएड कॉलेजों में दाखिले अटके हुए हैं। सितंबर में प्रवेश परीक्षा होने के बावजूद काउंसलिंग शुरू नहीं हो पाई है। इससे छात्रों का भविष्य अधर में है और वे चिंतित हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है। देहरादून। उत्तराखंड में बीएड 2025-26 सत्र के दाखिले अधर में लटके हुए हैं। प्रवेश परीक्षा के करीब एक माह बाद भी काउंसलिंग शुरू नहीं हुई है। जिससे छात्र असमंजस में और उनका भविष्य संकट में है। निजी कालेज एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. सुनील अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि शासन और राज्य विश्वविद्यालयों के रवैए के कारण […] - [हर-हर महादेव के जयघोष के बीच केदारनाथ के कपाट बंद, पंच विग्रह डोली ऊखीमठ रवाना, अब शीतकालीन चारधाम यात्रा शुरू](https://lokjanexpress.com/?p=12424): चारधाम यात्रा के अहम पड़ाव केदारनाथ धाम के कपाट आज बंद हो गए हैं. यमुनोत्री धाम के कपाट भी आज ही दोपहर को भैया दूज क लोकजन एक्सप्रेस रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम के कपाट दिवाली के बाद गुरुवार को भाई दूज के पावन अवसर पर बंद हो रहे हैं. अब शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ के लिए बाबा की पंचमुखी उत्सव डोली रवाना होगी. कपाट बंद होने के अवसर रुद्रप्रयाग जिले में इस मंदिर को फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया है. वहीं आज ही उत्तरकाशी में यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे. शुभ मुहूर्त के अनुसार, भैयादूज के मौके पर दोपहर […] - [पटाखे जलाने को लेकर विवाद में बुजुर्ग ने तीन युवकों पर फेंका तेजाब](https://lokjanexpress.com/?p=12421): एक युवक बुरी झुलसा,तेजाब फेंकने पर ग्रामीणों ने बुजुर्ग को जमकर पीटा लोकजन एक्सप्रेस लक्सर। पटाखे जलाने को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग ने तीन युवकों पर तेजाब फेंक दिया। जिस कारण एक गभीर रूप से व दो आंशिक रूप से झुलस गए। तेजाब फेंकने के बाद लोगों ने बुजुर्ग को जमकर पीटा। पिटाई से घायल हुए बुजुर्ग को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। तेजाब से झुलसे युवक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक लक्सर कोतवाली क्षेत्र के भिक्कमपुर गांव में बीती रात दीपावली पर सौरभ, राहुल व दीपक […] - [उत्तराखंड की रजत जयंती पर्व: नई ऊर्जा, नए संकल्प, 3 से 9 नवंबर तक मनाएंगे रजत जयंती सप्ताह](https://lokjanexpress.com/?p=12418): नारी शक्ति, सुशासन, यूथ स्पोर्ट्स, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन सहित अनेक विषयों पर आयोजित होंगे भव्य कार्यक्रम कार्यक्रम की रूपरेखा, रजत जयंती सप्ताह की तैयारियों पर डीएम की खास बैठकरजत जयंती सप्ताहः लोक संस्कृति, विकास और समृद्धि का उत्सव : डीएम लोकजन एक्सप्रेस देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के परिपेक्ष्य में पूरे जनपद में 03 से 09 नवंबर तक रजत जयंती सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा।राज्य स्थापना रजत जयंती सप्ताह एवं स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की।उन्होंने रजत जयंती सप्ताह में जिला […] - [मुख्यमंत्री  धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर गौशाला में गौमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की](https://lokjanexpress.com/?p=12412): लोकजन एक्सप्रेस देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जन कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति संरक्षण, मनुष्यों एवं जानवरों के बीच के प्रेम को दर्शाता है। यह पर्व हमें अपनी परंपराओं, संस्कृति और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बने रहने का भी संदेश देता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा मिला है। गौमाता सनातन संस्कृति और कृषि जीवन का अभिन्न हिस्सा है। उनकी सेवा और संरक्षण, हमारे जीवन को […] - [केदारनाथ हाईवे पर स्कूटी दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत](https://lokjanexpress.com/?p=12410): लोकजन एक्सप्रेस रुद्रप्रयाग। गांव से अगस्त्यमुनि में एल एंड टी कम्पनी में काम पर लौट रहे एक युवक की केदारनाथ हाईवे पर स्कूटी दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। धनपुर पट्टी में हर कोई घटना से दुखी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को जनपद की धनपुर पट्टी के वीरों गांव निवासी 29 वर्षीय पंकज सिंह नेगी पुत्र सते सिंह नेगी अपने गांव वीरों से अगस्त्यमुनि एल एंड टी कम्पनी में काम पर जा रहा था। केदारनाथ हाईवे पर तिलवाड़ा में जीएमवीएन के पास युवक की स्कूटी अचानक सड़क किनारे खड़े लोडर […] - [राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए बाबा केदार के दर्शन](https://lokjanexpress.com/?p=12407): राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए बाबा केदार के दर्शन लोकजन एक्सप्रेस रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह केदारनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए। साथ ही विशेष रुद्राभिषेक और पूजन कर विश्वकल्याण, मानवता की समृद्धि एवं उत्तराखंड के सतत विकास के लिए आशीर्वाद मांगा। वहीं, राज्यपाल ने पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मंगलवार 21 अक्टूबर को राज्यपाल गुरमीत सिंह के केदारनाथ धाम पहुंचने पर अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा और मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने वीआईपी हेलीपैड पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल पैदल मार्ग से मंदिर प्रांगण […] - [दिवाली पर रातभर दौड़ती रहीं दमकल की गाड़ियां, साढ़े छह घंटे में आग की 12 घटनाएं, मची अफरातफरी](https://lokjanexpress.com/?p=12402): दिवाली पर रात भर दमकल की गाड़ियां दौड़ती रहीं। दमकल विभाग को मेहूंवाला और निरंजनपुर मंडी की भीषण आग से जूझना पड़ा। लोकजन एक्सप्रेस देहरादून l शहर में बीते सोमवार की देर शाम से लेकर मंगलवार तड़के तक, महज साढ़े छह घंटे के भीतर आग लगने की 12 घटनाएं सामने आईं। सबसे भयंकर आग मेहूंवाला में प्लास्टिक के गोदाम और निरंजनपुर मंडी की छत पर लगी थी। राहत की बात यह रही कि जन जागरूकता और फायर स्टेशन की तत्परता से जान-माल का बड़ा नुकसान टल गया, हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस बार आग की घटनाओं में कमी आई […] - [स्थापना की 25वीं वर्षगांठ; पुलिस के सभी कार्मिकों को मिलेगा विशेष रजत जयंती पदक, सीएम ने की घोषणा](https://lokjanexpress.com/?p=12400): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्मृति दिवस दिवस पर चार महत्वपूर्ण घोषणाएं की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में हमारे पुलिसकर्मियों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर पुलिस के सभी कार्मिकों को विशेष रजत जयंती पदक प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को पुलिस लाइन में रैतिक परेड के अवसर पर चार अहम घोषणाएं की। पुलिस स्मृति दिवस हर साल 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह 1959 में लद्दाख की बर्फीली पहाड़ियों पर चीनी सैनिकों के कपटपूर्ण हमले […] - [मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों के बीच मनाई दीपावली](https://lokjanexpress.com/?p=12394): लोकजन एक्सप्रेस देहरादून। दीपों के पर्व दीपावली पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सोमवार को सहस्त्रधारा, देहरादून स्थित मझाड़ा गाँव पहुंचे। जहां उन्होंने काली गाड़, मझाड़ा गाँव एवं सहस्त्रधारा क्षेत्र के आपदा प्रभावितों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना एवं उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र में चल रहे पुर्ननिर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। संवेदनशीलता और अपनत्व का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी दीपावली आपदा प्रभावित परिवारों के बीच में जाकर मनाई। मुख्यमंत्री स्वयं उनके घर पहुँचे, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों, और ग्रामवासियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों की मांग […] - [दीपावली पर कैसा है उत्तराखंड का मौसम? 24 घंटे बाद बढ़ जाएगी ठंडक, ये है कारण](https://lokjanexpress.com/?p=12391): दीपावली पर उत्तराखंड का मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलाव आ सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरने की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में तापमान थोड़ा बढ़ सकता है। देहरादून और तराई में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। देहरादून। दीपावली के दिन उत्तराखंड का मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में रविवार को भी चटख धूप खिली रही, जिससे दिन का तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहीं, सुबह और शाम हल्की ठंड का […] - [3 व 4 नवम्बर में होगा उत्तराखण्ड विधानसभा का विशेष सत्र](https://lokjanexpress.com/?p=12388): लोकजन एक्सप्रेस देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य गठन के 25 साल पूरे होने पर नवंबर माह के पहले सप्ताह में विधानसभा का विशेष सत्र आहूत किया जाएगा। यह विधानसभा सत्र देहरादून में तीन व चार नवंबर को आयोजित होगा। उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने संविधान के अनुच्छेद 174(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य की पंचम विधानसभा का वर्ष 2025 का विशेष सत्र आहूत किया है।राज्यपाल की अधिसूचना के अनुसार, यह विशेष सत्र 3 और 4 नवम्बर 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे से देहरादून स्थित विधानसभा भवन में आयोजित होगा। अधिसूचना राजभवन की ओर से […] - [इस बार दिपावली मनेगी सोमवार और मंगलवार दोनों दिन](https://lokjanexpress.com/?p=12385): इस बार दिपावली मनेगी सोमवार और मंगलवार दोनों दिन लोकजन एक्सप्रेस देहरादून। रोशनी का त्योहार दीपावली इस बार सोमवार और मंगलवार दोनों दिन मनाई जाएगी। कुछ ज्योतिषाचार्यों ने 20 को दीपावली के लिए उपयुक्त तिथि बताई है जबकि कुछ 21 को शास्त्रसम्मत बता रहे हैं। बीते कुछ समय से दीपावली की तिथि को लेकर लोग भी असमंजस में रहे। बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के धर्माचार्यों, विद्वानों व ज्योतिषाचार्यों ने 20 अक्टूबर को दीपावली दीपावली मनाने का धर्मसम्मत निर्णय लिया है।बद्री-केदार धाम के धर्माधिकारी पंडित राधाकृष्ण थपलियाल का कहना है कि इसी रात को अमावस्या तिथि, प्रदोषकाल और शुभ मुहूर्त […] - [बैरियर पर बेकाबू थार... चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों पर चढ़ाई कार, ड्राइवर मोहम्मद उमर गिरफ्तार](https://lokjanexpress.com/?p=12382): दीपावली पर देहरादून में एक थार गाड़ी ने आराघर में ड्यूटी कर रहे तीन पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने थार चालक मोहम्मद उमर को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना आराघर टी जंक्शन पर वाहन चेकिंग के दौरान हुई, जब चालक ने पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। तीनों घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देहरादून में थार ने पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल आरोपी ड्राइवर मोहम्मद उमर गिरफ्तार लोकजन एक्सप्रेस देहरादून। दीपावली पर दून में बड़ा हादसा हो गया। थार चालक ने […] - [विशेष सत्र की तैयारियों में जुटा विधानसभा सचिवालय, राज्य स्थापना की रजत जयंती पर होगा आयोजन](https://lokjanexpress.com/?p=12378): प्रदेश सरकार ने विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र कराने का निर्णय लिया है। राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर यह आयोजन करने का निर्णय लिया गया है।राज्य स्थापना के रजत जयंती के उपलक्ष पर नवंबर के पहले सप्ताह में होने वाले विशेष सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय तैयारियों में जुट गया है। सत्र में विधायी कार्य नहीं होंगे। सदन में पक्ष व विपक्ष राज्य के विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा करेगा। नौ नवंबर को राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर प्रदेश सरकार ने विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र कराने का निर्णय लिया है। सत्र की तिथि तय करने […] - [उत्तराखंड में यहाँ पेट्रोल-डीजल से भरा ट्रक खाई में गिरा](https://lokjanexpress.com/?p=12375): मसूरी: मसूरी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल केम्पटी फॉल के पास शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब पेट्रोल और डीजल से भरा एक भारी ट्रक पेट्रोल पंप के सामने अचानक खाई में जा गिरा। हादसे के तुरंत बाद ट्रक के ईंधन टैंक फट गए और पेट्रोल-डीजल का तीव्र रिसाव शुरू हो गया…जिससे पूरे इलाके में आग लगने का खतरा मंडराने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक देहरादून से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति लेकर आया था और केम्पटी स्थित पेट्रोल पंप पर रुका था। चालक ने ट्रक को हैंड ब्रेक लगाकर खड़ा किया और पंप की ओर चला गया। लेकिन तभी ट्रक […] - [दिवाली की खुशियों के बीच तेज रफ्तार से बुझा घर का चिराग, गलत दिशा से आई कार ने किशोर को रौंदा](https://lokjanexpress.com/?p=12373): हरियाणा के करनाल का रहने वाला अंशुल कंबोज कॉलेज से मांडूवाला की तरफ जा रहा था। तभी अचानक एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। वह गंभीर से रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन जान नहीं बची। शहर में तेज रफ्तार के कहर के चलते एक घर का चिराग बुझ गया और दो अन्य हादसों में युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रेमनगर थानाक्षेत्र की मांडूवाला रोड फिर खौफनाक साबित हुआ। वनवे रोड पर गलत दिशा में चल रही एक कार ने बाइक सवार 17 वर्षीय किशोर को रौंद […] - [हे.न.ब. गढ़वाल विश्वविद्यालय के स्वामी रामतीर्थ टिहरी परिसर के शिक्षा विभाग में चलाया गया स्वच्छता अभियान](https://lokjanexpress.com/?p=12368): हे.न.ब. गढ़वाल विश्वविद्यालय के स्वामी रामतीर्थ टिहरी परिसर के शिक्षा विभाग में स्वच्छता अभियान किया गया लोकजन एक्सप्रेस देहरादून l हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय), स्वामी राम तीर्थ परिसर, बादशाहीथौल, टिहरी के शिक्षा विभाग द्वारा ब्लॉक संख्या 12 एंव 15 के परिवेश में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें बी.एड. प्रथम सेमेस्टर के प्रशिक्षणार्थियों ने आंतरिक प्रदत्त कार्य के रूप में विभाग परिसर में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ख़रपतवार नाशन, अजैविक एंव जैविक कूड़े का निस्तारण किया तथा प्रो. सुनीता गोदियाल डीन एंव विभागाध्यक्ष द्वारा जैविक एंव अजैविक कूड़े से होने वाले नुकसान, इनके निस्तारण के संबंध में महत्वपूर्ण […] - [बदरीनाथ के पास कंचन गंगा के ऊपर कुबेर पर्वत से टूटा ग्लेशियर, मची अफरातफरी, देखकर सहमे लोग](https://lokjanexpress.com/?p=12364): बदरीनाथ कंचन गंगा के ऊपर कुबेर पर्वत से ग्लेशियर टूटा है। ग्लेशियर टूटने के दौरान यहां लोग सहम गए। हालांकि कोई नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।  बदरीनाथ कंचन गंगा के ऊपर कुबेर पर्वत से ग्लेशियर टूटने की घटना सामने आई है। कंचनगंगा नाले में ग्लेशियर टूटकर आया है। हालांकि कोई नुकसान की खबर नहीं है। ग्लेशियर टूटकर आने की घटना पहली बार नहीं है। उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि गिले्शियर एवं चट्टान टूटी है। लेकिन कोई नुकसान की बात सामने नहीं है। इसी साल 28 फरवरी को भी उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बीच भारत-चीन (तिब्बत) […] - [धनतेरस पर इन चीज़ों की खरीदारी से खुलेगा भाग्य, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा](https://lokjanexpress.com/?p=12360): देहरादून: दीपावली के पंचदिवसीय महापर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है, जो इस वर्ष 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा है….बल्कि इसे शुभ खरीदारी का विशेष दिन भी माना जाता है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन की गई पूजा और खरीदारी सालभर सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य बनाए रखती है। कब है धनतेरस? जानिए शुभ मुहूर्त धनतेरस इस बार 18 अक्टूबर शुक्रवार को मनाया जाएगा। […] - [ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में मारी टक्कर, बिजनौर के दो सगे भाई घायल](https://lokjanexpress.com/?p=12358): देहरादून के सहसपुर में कल्याणपुर के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दो सगे भाई घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि घायल बिजनौर के रहने वाले हैं और देहरादून से पौंटा जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्यवाही जारी है। विकास नगर। कोतवाली सहसपुर अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर के पास फोरलेन हाईवे पर दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को एक अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली द्वारा टक्कर मार कर गंभीर घायल कर दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त दोनों चोटिल व्यक्तियों को राहगीरो द्वारा प्राथमिक चिकित्सालय सहसपुर भेजा गया है। जिस […] - [बदले परिवेश में उच्च शिक्षा को उद्योग एवं नवाचार से जोड़ना आवश्यक, राजकीय विवि के कुलपतियों की बैठक में बोले राज्यपाल](https://lokjanexpress.com/?p=12355): राज्यपाल ने कहा कि बदलते समय में उच्च शिक्षा को उद्योग और नवाचार से जोड़ना ज़रूरी है। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और युवाओं को कौशल विकास के अवसर प्रदान करने पर ज़ोर दिया ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। राज्यपाल ने अनुसंधान और विकास को प्रोत्साहित करने और शिक्षा के महत्व को समझने का भी आग्रह किया। देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि बदलते वैश्विक परिवेश में शिक्षा को उद्योग जगत, नवाचार और प्रौद्योगिकी से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय केवल डिग्री प्रदान करने वाले संस्थान न रहकर राष्ट्र निर्माण के प्रमुख […] ## Pages - [About](https://lokjanexpress.com/?page_id=10931): About Us There are many variations of passages of Lorem Ipsum available, but the majority have suffered alteration in some form. Our Mission It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout Our Vision It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout How We Work It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout - [Contact](https://lokjanexpress.com/?page_id=137): GET IN TOUCH Schedule a Visit - [FINDING YOUR WAY THROUGH](https://lokjanexpress.com/?page_id=10924): Ipsam dolor malesuada faucibus excepteur. Arcu alias justo? Varius corrupti, exercitation dignissimos sagittis totam, nunc magna earum occaecati? Primis imperdiet iure, commodi, duis praesent? Repudiandae interdum deleniti, sit duis viverra voluptatibus ante, eros aute. Aliqua aperiam, culpa cras, nunc! Praesent! Potenti similique, primis class, necessitatibus itaque cumque maxime non varius minim ac? Porta varius, nisi ullamco, similique imperdiet? Suspendisse nunc, lacus, quam eius laoreet, feugiat. Unde, venenatis alias numquam corporis qui velit! Et proident sociosqu eros elementum feugiat? Tempore proident animi dolores explicabo. Atque lobortis curae repudiandae libero delectus metus? Adipisci fuga asperiores nascetur officiis quod. Penatibus officiis minim? Officia. […] - [Blog](https://lokjanexpress.com/?page_id=10923) - [Home](https://lokjanexpress.com/?page_id=10904) - [Blog](https://lokjanexpress.com/?page_id=4775) - [Fashion](https://lokjanexpress.com/?page_id=281): Creation Art Exhibition Going To Start This Week July 24, 2017 Read more Music Grand Live Concert In Germany 2017 July 24, 2017 Read more World Fighter Plane Crash During World War July 24, 2017 Read more Food Nutritious Food Good For Healthy Life July 24, 2017 Read more Food Tips To Make Crispy Food For Healthy Diet July 24, 2017 Read more Food Best Food That You Need To Eat For BreakFast July 24, 2017 Read more Food Cheesy Burger With Fried Special Dish July 21, 2017 Read more GadgetWorld Top Trending Software For 2017 July 20, 2017 Read […] - [Archive Grid](https://lokjanexpress.com/?page_id=180) - [About](https://lokjanexpress.com/?page_id=4759): Lokjan Express is a news portal, whether it’s the “best” is subjective and depends on individual preferences and needs. Lokjan Express appears to be a regional news source focusing on Uttarakhand, covering local news, crime, sports, and education. To determine if it’s the “best” for you, consider factors like your location, preferred news categories, and the depth and accuracy of reporting.  - [Contact Us](https://lokjanexpress.com/?page_id=4758): Sanjay Gairola (Founder) Contact No : 9410902999 Email Id : lokjanexpressuk@gmail.com - [Home](https://lokjanexpress.com/) - [Sample Page](https://lokjanexpress.com/?page_id=4756): This is an example page. It’s different from a blog post because it will stay in one place and will show up in your site navigation (in most themes). Most people start with an About page that introduces them to potential site visitors. It might say something like this: Hi there! I’m a bike messenger by day, aspiring actor by night, and this is my website. I live in Los Angeles, have a great dog named Jack, and I like piña coladas. (And gettin’ caught in the rain.) …or something like this: The XYZ Doohickey Company was founded in 1971, […] [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)