उप कोषाधिकारी सतपुली रिश्वत लेते गिरफ्तार

News Desk
1 Min Read

कोटद्वार/सतपुली। सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) देहरादून की टीम ने उप कोषाधिकारी सतपुली कौशल कुमार को 8 हज़ार रुपये  रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत सतपुली में एक सफाई ठेकेदार की ओर से विजिलेंस में शिकायत की गई थी। जिसमें कहा गया था कि वह नगर पंचायत सतपुली में सफाई कर्मिंयों की तैनाती का ठेका लिए है। जिसका बिल पास करने को उप कोषाधिकारी द्वारा रित लेने की बात कही गई थी।

कहा गया कि बिल का एक प्रतिशत की रकम उप कोषाधिकारी द्वारा मांगी जा रही हैं। विजिलेंस की जांच में शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर सीओ विजिलेंस की ओर से ट्रैप टीम का गठन किया गया।

गुरुवार को विजिलेंस टीम ने कोषाधिकारी जो कि सतपुली के वार्ड 2 में एक घर मे किराए पर रह रहे थे में छापा मार कर उप कोषाधिकारी कौशल कुमार को आठ हजार की रितरिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की टीम में मनोज नैनवाल, पंकज पोखरियाल शामिल थे।

Share This Article
Leave a comment