देहरादून में सड़क हादसा: खाई में गाड़ी गिरने से तीन महिलाओं की मौत, पांच घायल

News Desk
2 Min Read

देहरादून के कालसी में एक यूटिलिटी वाहन खाई में गिरने से भीषण सड़क हादसा हुआ। चिट्टाड़ गांव से विकासनगर जा रहा यह वाहन बायांधार के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चालक समेत पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को विकासनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना का कारण वाहन का एक्सल टूटना बताया जा रहा है।

कालसी, देहरादून में यूटिलिटी वाहन खाई में गिरा

हादसे में तीन महिलाओं की दुखद मृत्यु हुई

वाहन का एक्सल टूटना दुर्घटना का कारण

कालसी (देहरादून)। चिट्टाड़ गांव से विकासनगर आ रहा यूटिलिटी वाहन विराट खाई-कचटा गांगरौ मोटर मार्ग पर बायांधार के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।इस हादसे में वाहन सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि चालक समेत पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई।

घायलों को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में भर्ती कराया गया है। हादसा वाहन का एक्सल टूटने की वजह से होना बताया जा रहा है।मंगलवार सुबह आठ बजे के करीब गांव गांगरौ चिट्टाड़ से यह वाहन विकासनगर के लिए चला था। जैसे ही वह बायांधार के पास पहुंचा अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

मृतकों की सूचीलूसौ देवी (65 वर्ष) पत्नी नंदू दास निवासी ग्राम गांगरौ खत कोरु गीता

(32 वर्ष) पत्नी प्रकाश खन्ना निवासी कुस्यौधनौ देवी

(55 वर्ष) पत्नी संतूदास निवासी चिट्टाड़

(गीता व धनौ देवी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा)

घायलों की सूची प्रकाश खन्ना (37 वर्ष) पुत्र जीत राम खन्ना निवासी कुस्यौशकरियां दास (66 वर्ष) पुत्र झीमांदास निवासी चिट्टाड़चालक रमेश (30 वर्ष) पुत्र खंखरु निवासी चिट्टाड़रिया (15 वर्ष) पुत्री सुपादास निवासी गांगरौविजय (25 वर्ष) पुत्र कुंवर सिंह निवासी चिट्टाड़

Share This Article
Leave a comment