आज आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का तीसरा दिन अत्यंत उत्साह और गरिमामय वातावरण के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विधाओं में भाग लिया।
आज के मुख्य आकर्षणों में एकल गायन, सामूहिक गायन, नशा मुक्ति विषय पर प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति तथा काव्यपाठ शामिल रहे। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया तथा सामाजिक जागरूकता का सशक्त संदेश भी दिया।
प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे, काव्य पाठ प्रतियोगिता में राखी (बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान, दक्ष (बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर) ने द्वितीय स्थान तथा सौरभ (एम.ए. द्वितीय सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एकल गान प्रतियोगिता में शाहीन (बी.ए. षष्ठम सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान, आंचल (बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर) ने द्वितीय स्थान तथा नेहा (बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर) एवं सौरभ (एम.ए. द्वितीय सेमेस्टर) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सामूहिक गान प्रतियोगिता में साक्षी, अंशु, कामना एवं मानसी (बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान, राखी, अभिषेक, साक्षी एवं अकुंश (बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर) ने द्वितीय स्थान तथा शाहीन, अमरीन एवं साहिबा (बी.ए. षष्ठम सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नाटक प्रतियोगिता में सोनू, गोपी, अंजलि, वैष्णवी, सौरभ, सामनी एवं दक्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंशु, कामना, प्राची, साक्षी, ख़ुशी, नंदनी एवं अभिषेक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विचित्र नारायण शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा, “इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। यह न केवल उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि उनमें सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं।” उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ. स्नेहलता सहित अन्य शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में अन्य प्राध्यापकगण भी उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. मनोज कुमार, डॉ. सुशील भाटी, शरद कुमार त्रिपाठी, डॉ. प्रीति शर्मा, डॉ. कनुप्रिया, डॉ. गजेंद्र सिंह, डॉ. मीनाक्षी कश्यप, डॉ. दीक्षित कुमार, डॉ. विवेकानंद भट्ट, डॉ. रुचिका कटियार एवं श्रीमती राखी भट्ट प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।


