बड़ी खबर: जसपाल राणा की मां का भी निधन, बेटे की मौत का सदमा नहीं सह पाईं; दिल्ली के आर्मी अस्पताल में ली अंतिम सांस

News Desk
2 Min Read

नई दिल्ली। भारतीय निशानेबाजी जगत के दिग्गज खिलाड़ी और कोच Jaspal Rana के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटे के निधन के महज कुछ दिनों बाद उनकी मां श्यामा देवी राणा का भी निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एक आर्मी अस्पताल में अंतिम सांस ली।परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, श्यामा देवी राणा लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उनकी हालत पहले से ही नाजुक थी। 12 जून को जसपाल राणा के निधन के बाद उनका स्वास्थ्य तेजी से बिगड़ गया। बताया जा रहा है कि वह बेटे के निधन के गहरे सदमे से उबर नहीं पाईं।जसपाल राणा भारतीय निशानेबाजी के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल कर देश का नाम रोशन किया था। उनके निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी।जानकारी के अनुसार, जसपाल राणा को हार्ट अटैक आया था। अस्पताल में जांच के दौरान उनके दिल की एक प्रमुख आर्टरी ब्लॉक पाई गई थी और दिल की पंपिंग क्षमता भी काफी कम हो गई थी। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।अब बेटे के बाद मां के निधन से राणा परिवार पर दोहरा दुख आ पड़ा है। खेल जगत, प्रशंसकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दोनों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

Visit us :

www.sipas.edu.in

Share This Article
Leave a comment