देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रतिष्ठित तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार तथा राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए चयनित नामों की घोषणा कर दी है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार प्रदेश के सभी 13 जिलों से एक-एक महिला का चयन तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार के लिए किया गया है, जबकि उत्कृष्ट कार्य करने वाली 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा जाएगा।सरकार के अनुसार यह सम्मान उन महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा है जिन्होंने महिला सशक्तीकरण, सामाजिक सेवा, शिक्षा, बाल विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। चयन प्रक्रिया में पूरे प्रदेश से प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन करने के बाद अंतिम सूची तैयार की गई।चयनित महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 8 अगस्त को आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार वीरांगना तीलू रौतेली की स्मृति में प्रत्येक वर्ष प्रदान किया जाता है और इसका उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करना है।राज्य सरकार ने कहा कि यह सम्मान महिला सशक्तीकरण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और बाल विकास सेवाओं से जुड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान को नई पहचान देने का प्रयास है।

visit us: www.sipas.edu.in


