श्रीयंत्र मंदिर के भंडारी ने फांसी लगाकर दी जान, आश्रम में मचा हड़कंप

News Desk
1 Min Read

हरिद्वार। कनखल स्थित श्रीयंत्र मंदिर आश्रम में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब आश्रम में भंडारी के रूप में कार्यरत 65 वर्षीय प्रकाश चंद जोशी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही आश्रम परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पुलिस के अनुसार प्रकाश चंद जोशी लंबे समय से श्रीयंत्र मंदिर आश्रम में भंडारी का कार्य कर रहे थे। फिलहाल उनके द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस आश्रम से जुड़े लोगों और अन्य संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटा रही है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना से जुड़ी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। घटना के बाद आश्रम परिसर में शोक का माहौल है।

Visit us: www.sipas.edu.in

Share This Article
Leave a comment