देहरादून में पुलिस कर्मी ने की युवती से छेड़छाड़, विरोध में बजरंग दल ने लगाया जाम

News Desk
1 Min Read

देहरादून में लक्खीबाग चौकी के बाहर एक युवती से पुलिसकर्मी द्वारा छेड़छाड़ के विरोध में बजरंग दल ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

देहरादून। देहरादून में लक्खीबाग चौकी के बाहर युवती से छेड़छाड़ के विरोध में बजरंग दल ने जाम लगाया। बीच सड़क में कार्यकर्ता बैठ गए। इस दौरान लंबा जाम लग गया। डेढ़ घंटे प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता माने और जाम खुला।

बुधवार दोपहर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का विरोध बढ़ गया। सड़क के दूसरी तरफ भी कार्यकर्ता लेट गए। दोनों सड़क जाम कर दीं। सीओ सिटी मौके पर समझाने पहुंचे। लेकिन कार्यकर्ता बात मानने के लिए तैयार नहीं थे। इस दौरान कार्यकर्ता पुलिस से उलझने लगे।

पुलिस प्रशासन ने शाम पांच बजे तक कार्रवाई का भरोसा दिया। जिसके बाद बजरंग दल ने एलान किया कि शाम तक कार्रवाई नहीं तो कार्यकर्ता छह बजे घंटाघर जाम करेंगे।

visit us: www.sipas.edu.in

Share This Article
Leave a comment