देहरादून। उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके दीर्घ राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और मार्गदर्शन से उत्तराखंड के विकास को नई दिशा मिलेगी तथा राज्य की विकास यात्रा को और गति प्राप्त होगी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ढाल सिंह बिसेन का सार्वजनिक जीवन में उल्लेखनीय योगदान रहा है। मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में उन्होंने जनहित एवं समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका राजनीतिक अनुभव और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता प्रेरणादायी है।
चार बार विधायक और रह चुके हैं मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री
ढाल सिंह बिसेन मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता हैं। वह वर्ष 2019 से 2024 तक मध्य प्रदेश की बालाघाट लोकसभा सीट से भाजपा सांसद रहे। इससे पहले वह वर्ष 1990, 1993, 1998 और 2003 में मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। उन्होंने वर्ष 2003 से 2005 तक मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।इसके अतिरिक्त, वह वर्ष 2011 से 2013 तक मध्य प्रदेश के चौथे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष रहे। विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने के दौरान उन्होंने राजनीतिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र में लंबा अनुभव प्राप्त किया।
उत्तराखंड के विकास को मिलेगी नई गति:
मुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त राज्यपाल के सफल, यशस्वी एवं मंगलमय कार्यकाल की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि ढाल सिंह बिसेन के अनुभव और मार्गदर्शन से उत्तराखंड में विकास, सुशासन तथा जनकल्याण के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी।मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में राज्य विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और प्रदेश की प्रगति को नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी।

Visit us: www.sipas.edu.in


