बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरारहरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसे में यूपी के बिजनौर के रहने वाले 23 साल के युवक की मौत हो गई.
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सोमवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा सिडकुल थाना क्षेत्र में हुआ. डेंसो चौक के पास एक ट्रक की टक्कर से युवक की जान चली गई. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. मृतक की पहचान 23 वर्षीय वासु निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है.
जानकारी के मुताबिक वासु सिडकुल क्षेत्र में डेंसो चौक के पास एक ढाबे पर काम करता था. सोमवार दोपहर वह ढाबे से एक फैक्ट्री में खाना पहुंचाने के लिए बाइक से जा रहा था. इसी दौरान ट्रक की टक्कर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर सिडकुल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा.
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है. वहीं हादसे से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि बिल्कुल क्षेत्र में पहले ट्रक आकर रूकता है और उसके बराबर से दूसरा ट्रक गुजर रहा होता है. इतने में बाइक सवार युवक ट्रक को ओवर टेक करने की कोशिश करता है, लेकिन दोनों ट्रैकों के बीच में वह गुजर रहे ट्रक से टकरा जाता है. ट्रक की चपेट में आने वहां गंभीर रूप से घायल हो गया था.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की गहनता से जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे की जांच की जा रही है. फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

Visit us: www.sipas.edu.in


