देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, रातों-रात बदले 28 दरोगा और चौकी प्रभारी

News Desk
2 Min Read

SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने जारी किए तबादला आदेश, कई थानों और चौकियों के बदले प्रभारी; तत्काल नई तैनाती पर ज्वाइन करने के निर्देशदेहरादून। राजधानी देहरादून की पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमेन्द्र डोबाल ने 28 उपनिरीक्षकों (SI) के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए तबादला आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में कई थानों और चौकियों के दरोगाओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।जारी सूची के अनुसार, विवेक भंडारी को आशारोड़ी चौकी से सहसपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक (SSI) बनाया गया है।

संदीप पंवार को कालसी चौकी प्रभारी से सेलाकुई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। अश्वनी बलोनी को आराघर चौकी से ऋषिकेश की त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि त्रिवेणीघाट से विनेश कुमार को आराघर चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।इसी क्रम में रविंद्र नेगी को एसएसपी कैंप कार्यालय से हर्रावाला चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कुठालगेट, मयूर विहार, लालतप्पड़, श्यामपुर और बालावाला सहित कई चौकियों के प्रभारियों में भी बदलाव किया गया है।पिछले महीने भी हुए थे तबादलेगौरतलब है कि इससे पहले पिछले महीने भी पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए 19 उपनिरीक्षकों और दो सहायक उपनिरीक्षकों (ASI) के कार्यक्षेत्र बदले गए थे।

उस सूची में दुर्गेश कोठियाल को बसंत विहार से कैंट, ओमप्रकाश को कैंट से बसंत विहार, मनोहर सिंह रावत को डोईवाला से नेहरू कॉलोनी, मुकेश थलेड़ी को आईएसबीटी ऋषिकेश से पटेलनगर और प्रवीण पुंडीर को सहसपुर से पटेलनगर भेजा गया था।वहीं, एएसआई देवेंद्र नेगी को पुलिस लाइन से पटेलनगर तथा एएसआई मनमोहन को पुलिस लाइन से क्लेमेंटटाउन तैनात किया गया था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, पुलिसिंग में कसावट लाने तथा प्रशासनिक आवश्यकताओं के मद्देनजर यह फेरबदल किया गया है।

Share This Article
Leave a comment