स्वामी रामतीर्थ परिसर में रंगोली, पुष्पगुच्छ एवं तोरण मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित, छात्र-छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

News Desk
2 Min Read

टिहरी गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के स्वामी रामतीर्थ परिसर स्थित शिक्षा विभाग में दीपावली के उपलक्ष्य में बी.एड. प्रथम सेमेस्टर एवं एकीकृत बी.एड. प्रथम सेमेस्टर के प्रशिक्षणार्थियों के लिए रंगोली, पुष्पगुच्छ एवं तोरण मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मकता, कलात्मक कौशल और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में बी.एड. प्रथम सेमेस्टर के प्रशिक्षणार्थियों को गंगा, मंदाकिनी, अलकनंदा और टोंस नामक चार सदनों में विभाजित किया गया था।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में सभी सदनों के प्रतिभागियों ने आकर्षक कलाकृतियां तैयार कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।रंगोली प्रतियोगिता में गंगा सदन ने प्रथम, मंदाकिनी सदन ने द्वितीय तथा अलकनंदा सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पुष्पगुच्छ निर्माण प्रतियोगिता में मंदाकिनी सदन प्रथम, गंगा सदन द्वितीय तथा टोंस सदन तृतीय स्थान पर रहा।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. सुनीता गोदियाल ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। ऐसे रचनात्मक आयोजनों से विद्यार्थियों में कलात्मक अभिरुचि, आपसी सहयोग, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित होती है।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्री-पीएचडी शोधार्थी शामिल रहे।

कार्यक्रम के अवसर पर डॉ. नीरज जोशी, डॉ. सुमन लता, डॉ. देवम, डॉ. मनोज प्रसाद नौटियाल, डॉ. हेमराज, डॉ. अखिलेश कुमार गौतम, डॉ. अरविन्द कुमार, डॉ. कुसुम नेगी, डॉ. रुचि उपाध्याय, गौरव तड़ियाल सहित विभाग के शोधार्थी एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Share This Article
Leave a comment