कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक विजेता उन्नति शर्मा पहुंची देहरादून, जोरदार स्वागत और सम्मान

News Desk
2 Min Read

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेल जूडो स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली उन्नति शर्मा का देहरादून में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी और खेल प्रेमी मौजूद रहे, जिन्होंने उन्नति को डीएवी पब्लिक स्कूल में सम्मानित किया।

देहरादून। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल जूडो स्पर्धा में 63 किलोभार वर्ग में कांस्य पदक विजेता उन्नति शर्मा का दून में आज यानि बुधवार को भव्य स्वागत किया गया। उन्नति के स्वागत में विभिन्न खेलों के पदाधिकारी, खेल प्रेमी और सामाजिक संगठन की भीड़ उमड़ी।

visit us: www.sipas.edu.in

भव्य स्वागत

कांस्य पदक विजेता उन्नति शर्मा को डीएवी पब्लिक स्कूल में सम्मानित किया गया। उनके स्कूल के कोच पुनेश सिंह ने बताया उन्नति ने 11 वर्ष की आयु से जुडो खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण और अंतरराष्ट्रीय स्तर के एशियन गेम में रजत और कांस्य पदक नाम किये।

उन्नति के पिता 12 गढ़वाल से सेवानिवृत्त हैं। उनकी माता ममता शर्मा गृहणी हैं। उन्नति की एक बड़ी बहन और एक भाई है। उन्नति के स्वागत में रिस्पना में उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप बुटोला, सहायक निदेशक खेल संजीव पौरी, जिला खेल अधिकारी शभाली गुरुंग भी पहुंचे।

Share This Article
Leave a comment