गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

News Desk
2 Min Read

चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आदिबद्री मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए भराड़ीसैंण (गैरसैंण) जाते समय मुख्यमंत्री ने मंदिर में दर्शन किए और राज्य की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना के दौरान प्रदेशवासियों के सुखद और समृद्ध जीवन की कामना की। उन्होंने राज्य में शांति, खुशहाली और विकास की निरंतरता के लिए प्रार्थना की।

आदिबद्री मंदिर चमोली जिले में स्थित है और क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। गैरसैंण में विधानसभा सत्र में भाग लेने के लिए रवाना होने के दौरान मुख्यमंत्री का मंदिर पहुंचना उनके दौरे का हिस्सा रहा।

CM धामी ने किया पुल-सुरंग का निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में ट्रायल शुरू

चारधाम यात्रा के दौरान रुद्रप्रयाग में लगने वाले जाम से राहत दिलाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। अलकनंदा नदी पर बने पुल और उससे जुड़ी सुरंग से सोमवार से वाहनों की आवाजाही ट्रायल के आधार पर शुरू कर दी गई है। करीब 156 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का जल्द औपचारिक लोकार्पण किया जाएगा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण और यातायात संचालन की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक मार्ग उपलब्ध कराया जाए।

Share This Article
Leave a comment