लोहे की राड से चाचा चाची की हत्या कर युवक फरार

News Desk
2 Min Read

बागेश्वर। रविवार देर रात गरुड़ तहसील क्षेत्र के नरगोड़ी गांव में सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक भतीजे ने लोहे की रॉड से वार कर अपने चाचा और चाची की हत्या कर दी। जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी भतीजे की तलाश कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात किसी विवाद को लेकर हुए झगडे़ में गोविंद बल्लभ खोलिया ने अपने चाचा पूरन चंद्र खोलिया और चाची भगवती देवी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान मौके पर मौजूद एक महिला ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस हर एंगल से गहना से जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। उसके पकडे जाने के बाद हत्या की असल वजह सामने आ पायेगी।पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment