देहरादून: गृह मंत्री के दौरे से पहले सीमा पर पुलिस का पहरा, चेकपोस्ट पर सघन चेकिंग, हिरासत में लिए 10 संदिग्ध

News Desk
2 Min Read

कोतवाली पुलिस ने वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और जरूरी दस्तावेजों की जांच के साथ संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे और त्योहारी सीजन को देखते हुए विकासनगर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। क्षेत्र की सीमाओं पर स्थित कुल्हाल, डाकपत्थर और दर्रारीट चेकपोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने मुख्य मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर बैरियर लगाकर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान पांच दर्जन से अधिक वाहनों के चालान किए गए, जबकि पांच वाहनों को सीज किया गया।

कोतवाली पुलिस ने वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और जरूरी दस्तावेजों की जांच के साथ संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की। 15 वाहनों के कोर्ट चालान किए गए और 20 हजार रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया। वहीं 10 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने होटल और ढाबों में भी चेकिंग की। इस दौरान 15 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई कर 3750 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया।

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि वीवीआईपी आगमन और त्योहारी सीजन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। सीमावर्ती चेकपोस्ट और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a comment