उत्तराखंड: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने अग्निवीर योजना रद कर नियमित सैन्य भर्ती बहाल करने की मांग की

News Desk
2 Min Read

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने अग्निवीर योजना को देश की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बताते हुए इसे तत्काल रद्द करने की मांग की है।

बाजपुर। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने अग्निवीर योजना को देश की सुरक्षा, सेना के गौरव और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए केंद्र सरकार से इसे तत्काल रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सेना में पहले की तरह नियमित सैनिक भर्ती व्यवस्था बहाल की जानी चाहिए।

दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार युवाओं की चिंताओं का समाधान नहीं है। शुक्रवार को जारी बयान में यशपाल आर्य ने कहा कि अग्निपथ योजना लागू होने के बाद से कांग्रेस लगातार इसका विरोध कर रही है। अब पहले बैच के अग्निवीरों का चार साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद 75 प्रतिशत जवानों की सेवा समाप्त होने का सवाल खड़ा है।

ऐसे में दो साल का सेवा विस्तार देने की चर्चा से योजना की खामियां उजागर हुई हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से अग्निपथ योजना समाप्त करने, नियमित भर्ती बहाल करने, अग्निवीरों को स्थायी सेवा व समान अधिकार देने, प्रभावित युवाओं को न्याय दिलाने, रिक्त पद भरने, पेंशन व सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आत्महत्या के मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों के भविष्य की सुरक्षा करना भी सरकार की जिम्मेदारी है।

Share This Article
Leave a comment