हल्द्वानी में अवैध मजार पर प्रशासन की कार्रवाई
हल्द्वानी: जिला प्रशासन ने आज भारतीय खाद्य निगम परिसर राजपुरा में बनी अवैध मजार को सुबह-सुबह ध्वस्त कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई और नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने टीम सहित कार्रवाई करते हुए अवैध संरचना को हटवाया।
जिला प्रशासन ने पूर्व में विधि सम्मत तरीके से नोटिस देते हुए सरकारी गोदाम परिसर में बने अवैध मजार को हटाने के निर्देश दिए थे। अवैध मजार को नहीं हटाए जाने पर आज प्रशासन ने सुबह-सुबह कार्रवाई करते हुए बाजार ध्वस्त कर दी।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बने अतिक्रमण को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।


