देवप्रयाग में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव अभियान चला रही हैं, हालांकि नदी का तेज बहाव चुनौती बना हुआ है।
देवप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे थाना देवप्रयाग क्षेत्र में चकासा स्थित गंगा होटल दर्शन के पास एक कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं है और राहत व बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।
अलकनंदा नदी में गिरी कार, राहत-बचाव अभियान जारीप्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया नदी में गिरे वाहन का नंबर UK 08 TA 5433 है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और वाहन में कितने लोग सवार थे, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार अचानक सड़क से नीचे नदी की ओर जा गिरी।
नदी का तेज बहावसूचना मिलते ही बचाव दलों ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू कर दी है। नदी के तेज बहाव और दुर्गम भूभाग के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।प्रशासन ने बताया कि वाहन और उसमें सवार लोगों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के संबंध में अधिकृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

visit us : www.sipas.edu.in


