विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन

News Desk
2 Min Read

देहरादून। पर्यावरण दिवस के अवसर पर मनुशक्ति संगठन, प्राची जनकल्याण सेवा समिति एवं समस्त जुन्याली परिवार के संयुक्त तत्वावधान में एक वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं जनभागीदारी के संकल्प से प्रेरित होकर संचालित किया गया।अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर फलदार, छायादार एवं पर्यावरण संरक्षण में सहायक पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के आधार हैं। जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प भी लिया तथा अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।मनुशक्ति संगठन, प्राची जनकल्याण सेवा समिति एवं जुन्याली परिवार ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने हेतु अपने जीवन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल का दायित्व निभाएं।“एक वृक्ष – अनेक जीवन” के संदेश के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।जारीकर्ता:मनुशक्ति संगठन जुनाली परिवार एवंप्राची जनकल्याण सेवा समिति कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनु शक्ति संगठन की प्रदेश अध्यक्ष ममता नगर पांगती की प्राचीन कल्याण सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव चंद्र भट्ट जी कुंवर पाल जी बबली चौहान जी मनमोहन बटकोरा जी सोनी कुनियाल जी दिनेश नागर जी शुभिक्षा एवं प्रणवी आदि तमाम लोग मौजूद रहे

visit us : www.sipas.edu.in

Share This Article
Leave a comment