हरेला पर्व पर जागेश्वर धाम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, की पूजा-अर्चना, किया पौधारोपण और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

News Desk
2 Min Read

लोकजन एक्सप्रेस अल्मोड़ा। हरेला पर्व के अवसर पर गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले वृद्ध जागेश्वर मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भगवान जागेश्वर महादेव के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की।पूजा के उपरांत मुख्यमंत्री ने जागेश्वर मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हरेला उत्तराखंड की प्रकृति, पर्यावरण और लोक संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है और सभी को भविष्य की पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ वातावरण बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जागेश्वर धाम में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर और आसपास पुलिस बल तैनात रहा। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, मंदिर समिति के पदाधिकारी, स्थानीय लोग तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सुबह से ही जागेश्वर धाम में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह मेहरा, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के, मंदिर समिति की कार्यवाहक प्रबंधक ज्योति धपवाल, पूर्व पुजारी प्रतिनिधि नवीन चंद्र भट्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

visit us: www.sipas.edu.in

Share This Article
Leave a comment